फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं SI नैना कैनवाल: हरियाणा पुलिस ने हथियारों समेत पकड़ा, राहुल गांधी संग दिख चुकीं, लाखों हैं फॉलोअर्स

Sun, 05 Mar 2023 07:02 PM IST
ajay kumar अजय कुमार, अमर उजाला डिजिटल, चंडीगढ़
अजय कुमार, अमर उजाला डिजिटल, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Know about Rajasthan Police SI Naina Kanwal who arrested in arms act in Haryana
नैना कैनवाल की फोटो। - फोटो : instagram.com/naina942

हरियाणा पुलिस ने रोहतक में राजस्थान पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर (SI) नैना कैनवाल को अवैध हथियार के मामले में पकड़ा है। इसके बाद से ही वह हरियाणा और राजस्थान में सुर्खियों में बनी हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं नैना कैनवाल और क्या हैं उन पर आरोप? नैना कैनवाल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। वह हरियाणा केसरी सम्मान से सम्मानित भी हो चुकी हैं। नैना कैनवाल कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो चुकी हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। फेसबुक पर पांच लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर ढाई लाख लोग नैना को फॉलो करते हैं। अब हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नैना हरियाणा के पानीपत जिले की सुताना गांव की रहने वाली हैं। वहीं रोहतक में सनसिटी हाइट्स में वह किराये के प्लैट में रहती हैं। 

Know about Rajasthan Police SI Naina Kanwal who arrested in arms act in Haryana
नैना कैनवाल। - फोटो : instagram.com/naina942

दिल्ली पुलिस ने मारा था छापा
गुरुवार यानी दो मार्च को दिल्ली पुलिस ने नैना के फ्लैट में दबिश दी। दरअसल, दिल्ली पुलिस को अपहरण के मामले में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश थी। पुलिस को सुमित की लोकेशन नैना के फ्लैट में मिली। इसके बाद टीम ने यहां दबिश दी। 

Know about Rajasthan Police SI Naina Kanwal who arrested in arms act in Haryana
नैना कैनवाल। - फोटो : instagram.com/naina942

यह है आरोप 
सुमित नांदल के खिलाफ अपहरण और उगाही का मामला दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में गुरुवार को रोहतक पहुंची थी। पता चला कि सुमित नांदल लाढ़ोत रोड स्थित सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट में है लेकिन पुलिस की दबिश से कुछ समय पहले ही सुमित नांदल वहां से निकल गया था। दरवाजा खटखटाया तो नैना ने गेट खोला, जिसके दोनों हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने पुलिस को देखकर पिस्तौल खिड़की से नीचे फेंक दी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Rajasthan Police SI Naina Kanwal who arrested in arms act in Haryana
नैना कैनवाल। - फोटो : instagram.com/naina942

सुमित के खिलाफ 2021 में दर्ज हुआ था केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पंकज कुमार ने जुलाई 2021 में मोहन गार्डन थाने में अपहरण कर 20 लाख की फिरौती और तीन लाख की वसूली का केस दर्ज कराया था। वह अपने दोस्त ऋषभ के साथ मोहन गार्डन रोड पर कार में बैठा था। कुछ युवक आए और अपहरण करके रोहतक ले गए। उनमें एक युवक खुद को बोहर निवासी सुमित नांदल बता रहा था। उसे बाबा मस्तनाथ की मूर्ति के नजदीक एक बड़े मकान में ले गए। उसका मुंह पानी में डुबोया। मारपीट करके दिल्ली ले जाकर तीन लाख रुपये वसूले। 17 लाख जल्द न देने पर धमकी दी और उसे सड़क किनारे छोड़ दिया था। तभी से पुलिस आरोपी सुमित की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Know about Rajasthan Police SI Naina Kanwal who arrested in arms act in Haryana
नैना कैनवाल। - फोटो : instagram.com/naina942

नैना पांच साल से रोहतक में कर रही थीं अभ्यास
एसआई नैना पिछले पांच साल से रोहतक में रहकर कुश्ती का अभ्यास कर रही थीं। इससे पूर्व वह जींद की एक नामी कुश्ती एकेडमी में अभ्यासरत थीं। पिछले कुछ माह से यह पहलवान बोहर के एक पहलवान की एकेडमी से जुड़ी हैं। अखाड़े के पहलवानों की मानें तो नैना कुश्ती की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीते। इन उपलब्धियों की वजह से जून 2022 में राजस्थान पुलिस में सब इंपेक्टर की नौकरी नैना को मिली। अखाड़े में व्यवहार भी मिलनसार रहा। वह अभ्यास पर पूरा ध्यान देने वाली और मेहनत करने वाली खिलाड़ी रही हैं। रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम के अखाड़े में करीब पांच साल अभ्यास किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed