फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: पंजाब-हरियाणा की यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रूटों पर जानें से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 26 Nov 2020 05:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News:  Roads are Jam in Haryana and Punjab due to Kisan Andolan
- फोटो : अमर उजाला

किसानों के दिल्ली कूच से हरियाणा में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। हरियाणा से सटे राज्यों की सीमा पर जाम की स्थिति है। खासकर पंजाब और हरियाणा बॉर्डर ज्यादा प्रभावित हैं। यहां पर पुलिस का सख्त पहरा है तो दूसरी ओर किसानों का भारी जमावड़ा है। जगह-जगह सड़कें बैरिकेड्स और पत्थर से रोकी गईं हैं। कुछ जगह प्रशासन ने सड़कोंं को खोद भी दिया है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने आम लोगों को यात्रा से बचने की सलाह दी है और साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की है।

Kisan Andolan News:  Roads are Jam in Haryana and Punjab due to Kisan Andolan
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा पुलिस को मिली सूचनाओं के अनुसार दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रदेश की विभिन्न सीमाओं से प्रवेश कर दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा, हरियाणा से दिल्ली जाने वाले प्रदर्शनकारियों का मुख्य फोकस चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर होगा।

इन मार्गों पर किसानों का होगा फोकस

  • अंबाला से दिल्ली
  • हिसार से दिल्ली
  • रेवाड़ी से दिल्ली  
  • पलवल से दिल्ली
Kisan Andolan News:  Roads are Jam in Haryana and Punjab due to Kisan Andolan
पुलिस ने बंद किया रोड। - फोटो : अमर उजाला

यहां जुटे किसान
हरियाणा और पंजाब के सीमा पर पांच जगह किसान जुटे हैं। फतेहाबाद में मूनक-टोहाना बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा है। उधर, जींद में खनौरी बॉर्डर पर किसान जुटे हैं। यहां पर पुलिस की भारी तैनाती है। सिरसा में डबवाली सीमा सील है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर भारी बवाल के बाद सुरक्षा कड़ी है।  इलाका पूरी तरह से सील है।

 

आम लोगों को जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा कड़ी है। जांच की वजह से यहां भी जाम की स्थिति है। पानीपत, करनाल और कैथल का भी यही हाल है। बहादुरगढ़ में राजस्थान सीमा पर पुलिस का भारी पहरा है। टोहाना में बड़ी संख्या में वाहन फंसे हैं। अगर पंजाब-हरियाणा की यात्रा का प्लान हैं तो फिलहाल इससे बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News:  Roads are Jam in Haryana and Punjab due to Kisan Andolan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा पुलिस ने भी आशंका जताई है कि जिला पुलिस पंचकूला, अंबाला, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में सड़कों के माध्यम से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाली सीमाओं पर 25, 26 और 27 नवंबर को यातायात को मोड़ा जा सकता है या सड़क को अवरुद्ध किया जा सकता है। उधर, हरियाणा पुलिस का कहना है कि इन दिनों लोग किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उक्त दिनों के लिए पहले बना लें या उसमें संशोधन कर लें। ताकि वे संभावित जाम जैसी स्थिति से बच सकें।

विज्ञापन
Kisan Andolan News:  Roads are Jam in Haryana and Punjab due to Kisan Andolan
कंटीले तार सड़क पर बिछाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

उधर, पंजाब पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक कुछ सड़कों पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब पुलिस ने इन मार्गों में लोगों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

इन रास्तों में जाने से बचें-

  • खन्ना-शंभू-अंबाला-दिल्ली
  • पटियाला-सामाना-पतरां
  • खन्नौरी-नरवाना-जींद
  • संगरूर-खन्नौरी-नरवाना-जींद
  • बठिंडा-डबवाली-हिसार
  • मलोट-डबवाली-हिसार
  • चंडीगढ़-जीरकपुर-डेराबस्सी-लालड़ू-अंबाला
  • संगरूर-सुनाम-लहरगागा-मूनक-टोहाना-फतेहाबाद
  • तलवंडी साबो-सरदूगढ़-सिरसा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed