फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहलवान बजरंग की हुईं संगीता फौगाट, सात नहीं, हुए आठ फेरे, वजह आपको खुश कर देगी

Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat wedding Ceremony, See the Photos
संगीता और बजरंग - फोटो : amar ujala

द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट की तीसरे नंबर की बेटी और दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन संगीता बुधवार रात अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। दोनों ने आठ फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया। आठवां फेरा बेटी बचाने के नाम का लिया। बता दें कि संगीता की बड़ी बहन गीता और बबीता भी आठ फेरे ले चुकी हैं और परिवार की इसी परंपरा को संगीता ने भी कायम रखा। 

Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat wedding Ceremony, See the Photos
पहलवान बजरंग पुनिया। - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह संगीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सामान्य ढंग से संपन्न हुआ। सोनीपत से बजरंग महज 31 बारातियों के साथ संगीता को ब्याहने पहुंचे। शादी-बिना दहेज के संपन्न हुई और दोनों परिवारों के लोग ही शादी के गवाह बने। बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं।

Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat wedding Ceremony, See the Photos
- फोटो : अमर उजाला

बेटी की शादी में गदगद नजर आए महाबीर फौगाट ने चारों पहलवान बेटियों (गीता, बबीता, विनेश और संगीता) के लिए पहलवान दामाद चुनने के सवाल पर बताया कि अब बेटियों के साथ चारों दामादों से भी पदक की उम्मीद रहेगी। विनेश फौगाट महाबीर फौगाट के भाई की बेटी है और विनेश ने कुश्ती के शुरूआती गुर महाबीर फौगाट से ही सीखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat wedding Ceremony, See the Photos
- फोटो : अमर उजाला

बजरंग व संगीता के परिवार वालों ने तय किया कि सादगीपूर्ण तरीके से शादी की जाएगी, जिसमें बैंडबाजा भी नहीं होगा। यह जरूर है कि पहले ही तय कर लिया गया था कि शादी में सात की जगह आठ फेरे होंगे और शादी बिना दहेज के होगी। वहीं कोरोना के कारण बजरंग के घर अधिकतर रस्म बरात जाने से पहले हुई। 

विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia and Sangeeta Phogat wedding Ceremony, See the Photos
- फोटो : अमर उजाला

बजरंग पूनिया ने नीले रंग का सूट पहना था और परिजनों ने बताया कि नीला रंग ही बजरंग को सबसे ज्यादा पसंद है। उसके बाद अन्य रस्म कराई गई, जिनमें मां ओमप्यारी ने दूध पिलाई की रस्म कराई। उसके बाद बजरंग पूनिया को मां ओमप्यारी ने आशीर्वाद दिया और वह संगीता संग फेरे लेने सोनीपत से चरखी दादरी के गांव बलाली रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed