फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 तस्वीरें : बॉर्डर पर पत्थर, बैरिकेड, कंटीले तार और पानी की बौछार, ऐसे किसानों ने की बाधा पार

Thu, 26 Nov 2020 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/बठिंडा/राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर/बठिंडा/राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News : See the photos of Kisan Andolan of Punjab and Haryana
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तरफ किसानों के बढ़ रहे कदमों को हरियाणा सरकार रोक नहीं पाई। खनौरी में हरियाणा बॉर्डर पर कंटीले तार, मिट्टी के ढेर और जेसीबी से बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए थे। उन्हें रोकने के लिए पांच हजार पुलिस कर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात थे। पंजाब पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। 

Kisan Andolan News : See the photos of Kisan Andolan of Punjab and Haryana
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार दोपहर किसानों ने एक साथ जोर लगाकर पत्थरों को हाईवे से हटा दिया। मिट्टी के ढेर को हाथों से सड़क पर बिछाकर रास्ता बना लिया। उन पर पानी की बौछारें की गईं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए लेकिन किसान आगे बढ़ गए। हरियाणा में करीब एक किमी अंदर जाकर किसानों ने वहीं पर धरना लगा दिया है।

Kisan Andolan News : See the photos of Kisan Andolan of Punjab and Haryana
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार से ही हजारों किसान खनौरी में हरियाणा सीमा पर जुटना शुरू हो गए थे। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सीमा पर आठ स्थानों पर नाके लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया गया था। बॉर्डर पर कंटीले तार, बैरिकेड लगाने के साथ ही जेसीबी से बड़े-बड़े पत्थर रख दिए गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News : See the photos of Kisan Andolan of Punjab and Haryana
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को बैरिकेड्स के साथ मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए। दोपहर करीब दो बजे जब किसान खनौरी से हरियाणा की तरफ बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं। आंसू गैस के गोले फेंके लेकिन किसान नहीं रुके। कुछ ही समय में किसानों ने सड़क पर रखे पत्थरों को उठाकर खेतों में फेंक दिया और मिट्टी के ढेर को हाथों से सड़क पर बिछा दिया।

विज्ञापन
Kisan Andolan News : See the photos of Kisan Andolan of Punjab and Haryana
किसानों का दिल्ली कूच। - फोटो : अमर उजाला

कंटीले तार और बैरिकेड गिराते हुए किसान आगे बढ़ गए और हरियाणा में एक किमी तक अंदर पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल किसानों को नहीं रोक पाए। हरियाणा में प्रवेश करते ही किसानों ने हरियाणा के किसानों के साथ मिलकर वहीं धरना लगा दिया। पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक कनवर ग्रेवाल और गायक हर्फ चीमा भी आंदोलन में पहुंचे। दोनों कलाकारों ने कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता के साथ धक्केशाही कर रही है लेकिन किसान इसे किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed