फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh won the match; the players' spirit won hearts.

Chandigarh News: चंडीगढ़ ने जीता मुकाबला, खिलाड़ियों के जज्बे ने जीता दिल

Sun, 20 Sep 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh won the match; the players' spirit won hearts.
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में चंडीगढ़ ने पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। कार्यक्रम का आयोजन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर किया गया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारियार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, फिटनेस और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 109 रन बनाए। राजा ने 31 रन और हरदीप सिंह गिल ने 20 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 13.5 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाकर मुकाबला जीता। रोहित अनोत्रा ने 22 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रणजीत सिंह 29 रन बनाकर नाबाद रहे। व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ट्राइसिटी के अध्यक्ष डॉ. रुपेश के सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब के बीच यह मुकाबला केवल जीत-हार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और जज्बे का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों की क्षमता और आत्मविश्वास को सामने लाने के साथ समाज को यह संदेश भी देता है कि सही अवसर और मंच मिलने पर चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। इस अवसर पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने पंजाब और चंडीगढ़ की दोनों टीमों के 24 खिलाड़ियों को आधुनिक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने पीसीए के मैदान में दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला आयोजित करने का भी एलान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। मैन ऑफ द मैच और बॉलर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी दिए गए। चंडीगढ़ टीम को 21,000 रुपये और पंजाब टीम को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। राज्यपाल ने खिलाड़ियों की खेल भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed