फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment on government land: Fresh notices issued to over 200 houses.

Chandigarh News: सरकारी जमीन पर कब्जा, 200 से ज्यादा मकानों को फिर नोटिस

Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on government land: Fresh notices issued to over 200 houses.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29 और 30 के 200 से ज्यादा मकानों के पीछे अतिक्रमण पर एस्टेट ऑफिस ने फिर शिकंजा कसा है। विभाग ने इन मकानों के मालिकों को दोबारा वॉयलेशन नोटिस जारी किए हैं। आरोप है कि कई लोगों ने घरों के पीछे की दीवारें तोड़कर सड़क की ओर गेट खोल लिए और सरकारी जमीन का निजी इस्तेमाल शुरू कर दिया। कहीं पार्किंग और लॉन बनाए गए हैं तो कहीं लोहे की ग्रिल लगाकर बैठकें और वाहनों के लिए शेड खड़े कर दिए गए हैं। इन मकानों के पीछे से गुजरने वाले साइकिल ट्रैक पर भी इन निर्माणों का असर पड़ रहा है।
सेक्टर-30 में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यहां सेक्टर-29 और सेक्टर-27 की डिवाइडिंग रोड की ओर बने मकानों के पीछे कई जगह पार्किंग और लॉन विकसित किए गए हैं। कुछ स्थानों पर बड़े हिस्से में लोहे की ग्रिल लगाकर बैठकें बना ली गई हैं। कई मकान मालिकों ने वाहनों को खड़ा करने के लिए शेड भी बना रखे हैं। मकानों के पीछे से साइकिल ट्रैक गुजरता है। अतिक्रमण और निर्माण के कारण ट्रैक तक पहुंचने और उस पर आवाजाही में लोगों को परेशानी होने की बात सामने आई है। निजी इस्तेमाल के लिए विकसित किए गए हिस्सों से सार्वजनिक क्षेत्र का स्वरूप भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस
एस्टेट ऑफिस इन मकानों के मालिकों को पहले भी वॉयलेशन नोटिस जारी कर चुका है। अब दोबारा नोटिस जारी होने के बाद सवाल यह है कि पहले की कार्रवाई के बावजूद उल्लंघन क्यों बने रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मामलों में नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अतिक्रमण कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब
शिकायतों में कुछ मकानों के पीछे सरकारी जमीन के निजी इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। यहां ग्रिल, बैठक, पार्किंग, लॉन और शेड बनाए जाने की बात कही गई है। एस्टेट ऑफिस ने अब संबंधित मकान मालिकों से जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed