{"_id":"5fc0cd27e08a2c051c3d7ae0","slug":"kisan-andolan-news-read-how-farmers-reach-delhi-from-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संघर्ष की 10 तस्वीरें, बैरिकेड्स, सड़कों पर खाई, आंसू गैस झेला, तब दिल्ली पहुंचा किसानों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष की 10 तस्वीरें, बैरिकेड्स, सड़कों पर खाई, आंसू गैस झेला, तब दिल्ली पहुंचा किसानों का रेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से उठे किसानों के आंदोलन ने अब दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। ये किसान पिछले 50 दिन से पंजाब में अलग-अलग जगह धरना दे रहे थे। ज्यादातर धरना टोल प्लाजा, रेल ट्रैक और पेट्रोल पंपों के बाहर लगाए गए थे। केंद्र सरकार ने तीन बार पंजाब के 30 किसान संगठनों से बात की। हालांकि ये सभी बैठकें बेनतीजा रहीं। अब एक बार फिर केंद्र ने तीन दिसंबर को बातचीत का न्योता दिया है। लेकिन किसान उससे पहले ही दिल्ली कूच कर गए। पंजाब से दिल्ली पहुंचने तक किसानों का संघर्ष चुनौतियों से भरा रहा है।
2 of 10
मार्ग से अवरोध हटाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
इन बॉर्डर से हरियाणा में घुसे किसान
25 नवंबर की रात से ही पंजाब के हजारों किसानों ने हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाल दिया था। उधर, किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस भी मुस्तैद रही। अंत: भारी हंगामे के बीच किसान हरियाणा में दाखिल होने में कामयाब रहे। अब भी हरियाणा-पंजाब सीमा पर किसानों के काफिले लगातार पहुंच रहे हैं।
3 of 10
सड़क पर प्रशासन ने डाली मिट्टी पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
शंभू बॉर्डर- अंबाला के पास शंभू बॉर्डर से पंजाब के किसान हरियाणा में दाखिल हुए। इससे पहले यहां भारी हंगामा हुआ। नाराज किसानों ने बैरिकेड नदी में फेंक दिया तो पुलिस ने भी पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागे। लिहाजा किसान अपनी रणनीति में कामयाब हुए और सड़क और खेत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दिल्ली कूच से पहले रास्ते से मिट्टी हटाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खनौरी बॉर्डर- खनौरी सीमा पर भी पंजाब के हजारों किसानों का काफिला पहुंचा। यहां प्रशासन ने रोड पर बड़े-बड़े पत्थर और कंटीले तार बिछा रखे थे। कुछ जगह सड़कों पर मिट्टी भी डाली गई थी। ताकि आंदोलनकारी किसान आगे न बढ़ पाएं। यहां भी किसान बड़ी संख्या में हरियाणा में दाखिल होने में कामयाब हो गए। वहीं अभी हजारों की तादाद में किसान सीमा पर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
टोहाना बॉर्डर- टोहाना बॉर्डर पर भी किसानों को रोकने का प्रयास हुआ लेकिन रास्ते के सारे अवरोध हटा किसान आगे बढ़ गए। डबवाली और सद्दोपुर बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसने में कामयाब हुए। वहीं भिवानी में किसान मुंढाल बॉर्डर से दाखिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।