फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन भी जारी रहा ऑपरेशन किलिंग, मारे गए झाड़ियों में छिपे 11 और बतख

Sun, 06 Nov 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 06 Nov 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
Killing operations continued for the second day, killing 11 and duck hidden in the bushes
छिपे मिले 11 बतख - फोटो : अमर उजाला

ब्लू बर्ड झील में बतख में मिले बर्ड फ्लू वायरस के बाद दूसरे दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। पहले दिन चले किलिंग ऑपरेशन के बाद बतख झाड़ियों में छिप गई थी। टीम ने झाड़ियों में छिपी 11 बतख को पकड़कर उन्हें मार दिया और गड्ढे में दबा दिया। इसके अलावा अंबेडकर बस्ती में बचे हुए चार मुर्गे व पालतू पक्षियों को मारा गया। टीम के सदस्य पूरे दिन ऑपरेशन में लगे रहे।

Killing operations continued for the second day, killing 11 and duck hidden in the bushes
छिपे मिले 11 और बतख - फोटो : अमर उजाला
आसपास की बस्तियों में किया स्प्रे
पशुपालन विभाग की स्पेशल टीम ने आसपास की बस्तियों अंबेडकर बस्ती, सरकारी हेचरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर व झील के चारों ओर दवा का स्प्रे किया है। नोडल ऑफिसर डॉ. एलसी रंगा ने बताया कि एहतियात के तौर पर अंबेडकर बस्ती में सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे का छिड़काव किया गया है। कोई एरिया अगर बच गया है तो उस क्षेत्र में रविवार को छिड़काव होगा।
Killing operations continued for the second day, killing 11 and duck hidden in the bushes
छिपे मिले 11 और बतख - फोटो : अमर उजाला
टीम सदस्यों को हटनी पड़ती पब्लिक- पशुपालन विभाग की टीम को पिछले दो दिनों से पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी जताई है। इतने सेंसेटिव मामले के बाद भी स्थानीय प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक ने वहां मौका मुआयना करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस के पास भी अधिकारी बार बार फोन करते रहे मगर वहां पब्लिक को हटाने के लिए कोई जवान तक तैनात नहीं किया गया। डॉक्टरों को खुद ही पब्लिक के साथ कहासुनी करनी पड़ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Killing operations continued for the second day, killing 11 and duck hidden in the bushes
छिपे मिले 11 और बतख - फोटो : अमर उजाला

20 क्विंटल चूने का छिड़काव- विभाग की टीम ने दो दिनों में 20 क्विंटल से ज्यादा चूने का छिड़काव कर दिया। इसके अलावा अन्य दवाइयों का स्प्रे किया। डॉक्टरों ने कहा कि जहां पक्षियों को मारा गया वहां पर स्प्रे किया गया है।
हीरो ऑफ ब्लू बर्ड ऑपरेशन- ऑपरेशन ब्लू बर्ड में नोडल ऑफिसर एल सी रंगा व पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रविंद्र हुडा हीरो रहे हैं। जैसे ही उन्हें मामले के बारे में सूचना मिली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत ऑपरेशन चलाया। मुख्य भूमिका में नोडल ऑफिसर एलसी रंगा ने पूरी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए टीम तैयार की।

विज्ञापन
Killing operations continued for the second day, killing 11 and duck hidden in the bushes
हिसार में मारी गई बतखें

हर 15 दिन बाद लिए जाएंगे सैंपल- नोडल ऑफिसर ने बताया कि हर 15 दिन बाद पक्षियों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन की प्रक्रिया की रणनीति बनाई जाएगी। फिलहाल एक तरह से ऑपरेशन किलिंग पूरा हो चुका है। 10 किलोमीटर एरिया में ये सैंपलिंग होती रहेगी। अधिकारियों ने बताया है कि रविवार को मैपिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। एक किलोमीटर के एरिया में छानबीन की जाएगी कि ऐसा कोई पक्षी तो नहीं जो बर्ड फ्लू से संक्रमित हो। गूगल मैप के सहारे टीम ने पैमाइश की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed