{"_id":"6b04902464162c48a206da04","slug":"protest-held-to-demand-changes-to-the-electricity-schedule-for-tubewells-hisar-news-c-21-hsr1020-997598-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्यूबवेलों के लिए बिजली शेड्यूल में बदलाव की मांग के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्यूबवेलों के लिए बिजली शेड्यूल में बदलाव की मांग के लिए दिया धरना
Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
गांव भेरां बिजली घर में ट्यूबवेलों के बिजली शेड्यूल में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन देते किसान
सिवानी मंडी। गांव भेरा स्थित बिजली घर पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने ट्यूबवेलों के सप्लाई शेड्यूल में बदलाव की मांग को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता किसान सभा के नेता राजकुमार झाझड़िया ने की जबकि मंच संचालन जंगबीर ढांडा ने किया।
किसानों की मांग को लेकर भिवानी बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ने फोन पर किसानों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि मंगलवार से भेरां पावर हाउस से बिजली सप्लाई तीन ग्रुपों में शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद बिजली घर प्रभारी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों के बीच शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
हालांकि किसान सभा ने सरकार और बिजली निगम को चेतावनी दी कि यदि मंगलवार से बिजली सप्लाई का शेड्यूल नहीं बदला गया तो 25 नवंबर को सुबह 11 बजे भेरां बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा के नेता दयानंद पूनिया, रामचंद्र फौजी, कविता आर्य, कुलदीप सिंह बड़वा, सुखबीर झाझड़िया, राकेश धणधस, नवीन, ईश्वर, महाबीर, रणधीर सिढ़ाण सहित कई किसान मौजूद रहे।