फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के लिए खड़ी हो गई नई मुसीबत, अब बाबा का ये 'खास' उगलेगा कई राज

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
khatta singh will reveal secrets of dera sacha sauda chief ram rahim
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए अब एक और नई मुसीबत खड़ी हो गई है, कयोंकि बाबा का एक 'खास' उनके कई राज उगलेगा।
khatta singh will reveal secrets of dera sacha sauda chief ram rahim
राम रहीम और खट्टा सिंह
दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह कि याचिका पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए खट्टा सिंह की उस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उसने छत्रपति मर्डर व रणजीत सिंह मर्डर केस में डेरा प्रमुख के खिलाफ गवाही देने की मांग की थी। पिछले दिनों सीबीआई कोर्ट ने खट्टा सिंह की दोबारा गवाही देने की मांग खारिज कर दी थी, जिसके बाद खट्टा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
khatta singh will reveal secrets of dera sacha sauda chief ram rahim
राम रहीम
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सीबीआई कोर्ट पंचकूला में डेरा प्रमुख के खिलाफ चल रहे इन दोनों मामलों में अब खट्टा सिंह गवाही दे सकेगा, जो कि इस मामले के लिए निर्णायक होगी। सीबीआई कोर्ट ने उनकी छत्रपति हत्याकांड मामले में दोबारा बयान दर्ज करवाने के लिए दाखिल अर्जी खारिज कर दी थी। याची ने कहा कि गुजरात दंगों के मामले में कोर्ट ने ऐसे गवाहों को मौका दिया था जो डर के कारण अपने बयान दर्ज नहीं करवा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
khatta singh will reveal secrets of dera sacha sauda chief ram rahim
Ram Rahim - फोटो : File Photo
इसी तर्ज पर उन्हें भी बयान दर्ज करवाने की अनुमति दी जाए और सीबीआई कोर्ट के फैसले को खारिज किया जाए। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जे जवाब तलब किया था। खट्टा सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि वह रणजीत सिंह और पत्रकार छत्रपति की हत्या के समय डेरे मे मौजूद था। उस दौरान ही इन घटनाओं को अंजाम दिया गया था और उस दौरान उसने अपने बयान भी दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन
khatta singh will reveal secrets of dera sacha sauda chief ram rahim
गुरमीत राम रहीम
बाद में डर और दबाव के कारण उसे बयान बदलने पड़े, क्योंकि डेरा बहुत शक्तिशाली था और उसके अंधभक्त कुछ भी करने को तैयार थे। सरकारों का डेरे को पूरा समर्थन प्राप्त था। अब साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाई जा चुकी है और याची को कोई डर नहीं है। ऐसे में वह इस मामले में गवाही देना चाहता है क्योंकि उसकी गवाही बेहद अहम है। पंचकूला की सीबीआई अदालत के समक्ष भी उसने अर्जी दाखिल कर गवाही रिकार्ड करने की अपील की थी। सीबीआई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया जो पूरी तरह से गलत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed