पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, तस्वीरें
हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी पर भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ चंडीगढ़ में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। देखिए, तस्वीरें।
पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, तस्वीरें
इस्लाम के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर जुटे मुसलिमों ने सभा स्थल में पहुंचते हुए हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। तख्तियों पर तिवारी के खिलाफ नारे लिखे गए। इस दौरान कमलेश तिवारी को फांसी दो-फांसी दो का नारा लग रहा था।
पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, तस्वीरें
पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले कमलेश तिवारी के खिलाफ मंगलवार को सेक्टर-20 के जामा मसजिद के ग्राउंड में जमियत ए उलमा हिंद, चंडीगढ़ की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोग जामा मसजिद के पास ग्राउंड में एकत्र हुए।
पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, तस्वीरें
नेताओं ने कमलेश तिवारी को सख्त सजा देने की मांग की है। बाद में डीसी चंडीगढ़ के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गवर्नर को मांग पत्र दिया। नेताओं ने कहा कि देश में ऐसा कानून बने जिसमें किसी भी धर्म के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग करने पर सख्त सजा दी जाए।
पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर फूटा मुस्लिमों का गुस्सा, तस्वीरें
प्रदर्शनकारी मुस्लिमों ने कहा कि पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले को बख्शा न जाए। हिंदुस्तान में ऐसा कानून बनाया जाए कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मजहब के पैगंबर, अवतार और धर्मगुरुओं पर कीचड़ न उछाल सके। ऐसे लोगों की हुकूमतें हिंद नागरिकता भी खत्म करे।