Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Jyoti malhotra youtuber secret Spying continued Intelligence agencies kept sleeping Party Pakistani officers
{"_id":"682d45d5502fc18330016ff0","slug":"jyoti-malhotra-youtuber-secret-spying-continued-intelligence-agencies-kept-sleeping-party-pakistani-officers-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jyoti Malhotra: पाक अफसरों के साथ पार्टी...घूमना-फिरना, कम आय और लग्जरी लाइफ स्टाइल; जासूसी से बेखबर रहा तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jyoti Malhotra: पाक अफसरों के साथ पार्टी...घूमना-फिरना, कम आय और लग्जरी लाइफ स्टाइल; जासूसी से बेखबर रहा तंत्र
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 May 2025 01:32 PM IST
सार
हरियाणा के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान के लिए जासूसी की संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, पाकिस्तान गए लोगों पर भी एजेंसियों ने पैनी नजर नहीं रखी। जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति और तारीफ तीन-तीन बार, नोमान चार बार, अरमान दो बार, देंवेद्र एक बार पाकिस्तान गया, कई-कई दिन वहां रहे, पाक उच्चायोग के संपर्क में भी थे। कथित जासूसों से तंत्र बेखबर रहा।
विज्ञापन
1 of 13
Jyoti malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की सूचनाओं पर अब तक हरियाणा से एक के बाद एक पांच कथित जासूस पकड़े जा चुके हैं। इन सभी पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर देश की महत्वपूर्ण व गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। जासूसों के इस जाल को राज्य का खुफिया और इंटेलिजेंस विभाग पकड़ना तो दूर, भांप तक नहीं पाया।
जासूसी के इन आरोपियों ने जांच एजेंसियों को जो बयान दिए, उनसे पता चलता है कि बीते चार से छह साल से ये हरियाणा में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। कई बार पाकिस्तान गए और आए भी।
2 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा ने संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें कीं अपलोड
हिसार की ज्योति मल्होत्रा और नूंह का तारीफ तीन-तीन बार, पानीपत का नोमान इलाही चार बार, नूंह का अरमान दो बार और कैथल का देंवेद्र भी एक बार पाकिस्तान जा चुका है। इन जासूसों की दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आवाजाही भी बढ़ गई थी। ज्योति मल्होत्रा ने तो पाकिस्तान और देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें तक अपलोड तक कीं। इन सब के बावजूद खुफिया विभाग को इनकी गतिविधियों पर संदेह नहीं हुआ। लंबे अरसे से यह लोग बेरोक-टोक अपनी गतिविधियां चला रहे थे।
3 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पाकिस्तान में महीना भर ठहरे, सोशल मीडिया पर डालीं तस्वीरें
पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने के आरोप में पकड़े गए लोग पाकिस्तान जाकर एक सप्ताह से एक माह तक ठहरे और अपनी पाकिस्तान यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। पर्यटन या धार्मिक यात्रा पर जाने वाले इतने दिन वहां क्यों रुक रहे थे, यह किसी की नजर में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में एक माह तक ठहरीं थी। कैथल का देवेंद्र एक सप्ताह रहकर आया था। पानीपत से पकड़ा गया नोमान एक बार अवैध तरीके से पाकिस्तान गया और पाकिस्तान जाने वालों के लिए वीजा भी लगवाता रहा। नूंह से पकड़े गए अरमान व तारीफ दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मियों के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहे।
विज्ञापन
5 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
धीरे-धीरे आते गए बांग्लादेशी, अब जाकर होने लगी कार्रवाई
पहलगाम आतंकी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद अब हरियाणा में कई वर्षों से रह रहे बांग्लादेशियों पर भी सरकार कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अब तक 400 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें झज्जर में सबसे अधिक 174, रोहतक में 17, रेवाड़ी में 18, हांसी में 65, फतेहाबाद से 16 लोग पकड़े गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।