फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जासूसी का जाल: सिरसा एयरबेस और सेना की मूवमेंट की जानकारी भेजी, फोन में मिले पाकिस्तानी नंबर और चैट-वीडियो भी

Tue, 20 May 2025 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, तावडू/गुरदासपुर/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, तावडू/गुरदासपुर/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 08:37 AM IST
सार

सिरसा एयरबेस के फोटो भेजने वाले नूंह के युवक समेत तीन जासूस गिरफ्तार किए गए हैं। नूंह से दूसरी गिरफ्तारी हुई है, पंजाब से पकड़े गए दोनों आईएसआई को सूचनाएं भेजते थे।

विज्ञापन
Information about army movement and Sirsa airbase sent to Pakistan chats and videos were also found in phone
गुरदासपुर से गिरफ्तार सुखप्रीत और करणबीर, नूंह से गिरफ्तार आरोपी तारीफ - फोटो : संवाद
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सोमवार को तीन और लोगों को पकड़ा गया। इसमें एक हरियाणा के नूंह से और दो युवक पंजाब के गुरदासपुर से पकड़े गए हैं। नूंह से पकड़े गए युवक तारीफ ने पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के फोटो और वीडियो भेजे थे। 


तावडू सदर थाने में तारीफ के अलावा पाकिस्तान उच्चायोग के दो कर्मचारियों आसिफ बलोच और जाफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तारीफ को सात दिन के रिमांड पर लिया है। गुरदासपुर से पकड़े गए सुखप्रीत सिंह और करणवीर सिंह भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दे रहे थे। 
 
Information about army movement and Sirsa airbase sent to Pakistan chats and videos were also found in phone
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : ANI
हरियाणा में लगातार जासूसों के पकड़े जाने पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गृह विभाग की बैठक बुला ली है। इसमें सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से जवाब मांगेगी कि समय रहते जासूसों का पता क्यों नहीं लग सका। हरियाणा में पिछले एक हफ्ते में पांच जासूस पकड़े जा चुके हैं। 

 
Information about army movement and Sirsa airbase sent to Pakistan chats and videos were also found in phone
नूंह से गिरफ्तार आरोपी तारीफ - फोटो : संवाद
पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसरों से जुड़ा था तारीफ
नूंह के डीसीपी हरेंद्र ने बताया कि हरियाणा पुलिस को केंद्रीय जांच एजेंसियों से इनपुट मिला था कि नूंह के गांव कांगरका का तारीफ व्हाट्सएप से पाकिस्तान उच्चायोग के दो कर्मचारियों असिफ बलोच और जफर से जुड़ा है। रविवार शाम चंडीगढ़ विशेष पुलिस बल और केंद्रीय जांच एजेंसी ने तारीफ को गांव बावला राधा स्वामी सत्संग के पास से हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Information about army movement and Sirsa airbase sent to Pakistan chats and videos were also found in phone
नूंह से गिरफ्तार आरोपी तारीफ - फोटो : संवाद
तारीफ के मोबाइल में थे पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर
आरोप है कि पुलिस को देखते ही तारीफ ने अपने मोबाइल से कुछ डिलीट करने का भी प्रयास किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर थे, जिसका कुछ डाटा डिलीट है। पुलिस के अनुसार तारीफ ने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया था और उन्हें सिम दिए थे। उसने यह भी बताया कि उसे एक अधिकारी ने पैसे देकर संवेदनशील जानकारी भेजने को कहा था। 
विज्ञापन
Information about army movement and Sirsa airbase sent to Pakistan chats and videos were also found in phone
नूंह से गिरफ्तार आरोपी तारीफ - फोटो : संवाद
तारीफ पहले पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात आसिफ बलोच को सूचनाएं भेजता था। इसके बदले उसे रुपये मिलते थे। दिल्ली से आसिफ का तबादला होने पर पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दूसरे कर्मचारी जाफर को सूचनाएं भेजने लगा। उसने जाफर को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन के फोटो व वीडियो भेजे थे। डीसीपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो दिन पहले नूंह से अरमान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed