INDIAN ARMY (इंडियन आर्मी) में 10वीं पास के लिए कई पदों पर नौकरी का मौका है। इच्छुक हैं तो पंजीकरण कराएं और 6 शर्तें पूरी करें।
2 of 10
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 12 जनवरी से खुली भर्ती होने जा रही है। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नाम रजिस्टर करवा लें। कुल पद 291 हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
3 of 10
Indian Army
- फोटो : File Photo
भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी। 12वीं पास को प्राथमिकता दी जाएगी। हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि 12 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो।
4 of 10
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। चारों प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर बनवाए गए हों।
5 of 10
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं। फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 17 जनवरी को तथा रतिया तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी।