जियो यूज करते हैं और अचानक किसी मुश्किल में फंस गए हैं तो टेंशन न लें और ये दो तरीके अपना लें, नुकसान से बच जाएंगे आप।
जियो रिटेलर सर्बजीत सिंह ने बताया कि आप कहीं गए हैं और वहां नेटवर्क नहीं है या बैटरी खत्म हो गई और कोई जरूरी फोन आना है जियो नंबर पर तो आप अपने जियो नंबर की कॉल दूसरे नंबर पर डायवर्ट कर सकते हैं।
जियो ने अपने यूजर्स को दो ऐसे कोड्स दिए हुए हैं जो बड़े ही काम के हैं। इन कोड्स से आप अपने मोबाइल पर आने वाली सभी कॉल्स को किसी भी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ये तीन स्टेप फॉलो करने होंगे।
आपके फोन की बैटरी खत्म होने वाली है तो आप बस *401* के आगे वो नंबर लिखिए जिसपर आपको कॉल्स फॉरवर्ड करनी है। जैसे आपको 9876543210 पर कॉल करना हो तो आप *401*9876543210 डॉयल कर दीजिए। इस काम में आपको मुश्किल से 2 सेकेंड लेगगा।
जैसे ही आप कॉल करेंगे तो दूसरी तरफ से कंप्यूटर की आवाज आएगी। इस पर सुनाई देगा कि पहुंच से बाहर होने या फोन बंद होने तक के लिए आपकी कॉल फॉर्वर्डिंग सक्रिय है। मतलब अब आपके जियो के नंबर पर आने वाली सभी कॉल दूसरे नंबर पर जाएंगी।