हिसार के मय्यड़ में शहीदी दिवस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जाटों का जमावड़ा हुआ। इस मौके पर कई बड़े प्रस्ताव पास किए गए।
2 of 7
Jat Meeting
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने संसद सत्र के साथ ही हरियाणा में फिर से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है। हर जिला स्तर पर धरना देकर आंदोलन किया जाएगा। पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में जाट सकंल्प रैली व जाट आरक्षण संदेश यात्रा निकाली जाएंगी।
3 of 7
Jat Meeting
- फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण के लिए पहली शहादत देने वाले सुनील श्योराण के शहादत दिवस पर मंगलवार को गांव मय्यड में शहीदी दिवस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मय्यड गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरक्षण आंदोलन को लेकर अगली रणनीति का एलान किया।
4 of 7
Jat Meeting
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर 8 प्रस्ताव पारित किए गए। रैली में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर इन प्रस्तावों को पास किया। आरक्षण आंदोलन को लेकर यशपाल मलिक ने अगली रणनीति का एलान किया। उन्होंने कहा कि नवंबर में संसद सत्र के साथ ही हरियाणा के सभी जिलों में धरना देकर आंदोलन शुरू करेंगे। संसद सत्र चलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
5 of 7
Jat Meeting
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में पहुंचे हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा ने जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन का एलान किया। अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारी बीरबल लांबा, एडवोकेट ब्रह्मानंद सहित अन्य लोगों ने भी जाट आरक्षण का समर्थन करते हुए हर स्तर पर सहयोग का एलान किया।