चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय देव और एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने जमकर ठहाके लगाए। मौका था, टैगोर थियेटर में आयोजित ह्यूमर फेस्टिवल।
ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा
2 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
देश के जाने माने कॉमेडियन ने शुक्रवार की शाम रंग जमा दिया। 800 की सीट वाले टैगोर में 1200 से अधिक लोग कॉमेडी का लुत्फ उठाने पहुंचे। कॉमेडी का ऐसा क्रेज कि करीब ढाई घंटे तक सूट बूट में आए कई हाई प्रोफाइल लोगों ने भी टैगोर की सीढ़ियों पर बैठकर कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर ठहाके लगाए। पति-पत्नी के खट्टे मीठे रिश्तों पर शर्मा की कॉमेडी ने पेट में दर्द और आंखों में पानी ला दिया। पूरा हाल उनके हर डायलॉग पर लोटपोट हो गया।
ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा
3 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
ह्यूमर फेस्ट के अंतिम दिन देश के जाने माने हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की चुटकियों पर तालियों की गड़गड़ाहट छाई रही। पति-पत्नी के खट्टे मीठे रिश्तों पर शर्मा की कॉमेडी ने पेट में दर्द और आंखों में पानी ला दिया। पूरा हाल उनके हर डायलॉग पर लोटपोट हो गया। सुरेंद्र शर्मा ने पत्नियों को हस्बैंड को काबू में करने के कई बेहतरीन टिप्स भी दिए। शर्मा ने कहा वफादार पति भाईयों घर में एंट्री हमेशा मुंह लटकाए हुए किया करो। पत्नी समझेगी बंदा अभी कंट्रोल में है।
ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा
4 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की कॉमेडी का थीम बच्चों की सैतानी से लेकर ससुराल और बीवी की शॉपिंग से तंग पतियों पर रहा। टंडन ने अंत तक लोगों को तालियां मारने पर मजबूर कर दिया। एडवाइजर विजय देव की शादी और पत्नी से अनबन के सारे भेद टंडन ने टैगोर में जनता के सामने खुद एडवाइजर से खुलवा दिए। टंडन ने पत्नियों के बैग पर कमेंट करते हुए कहा कि घर का दरवाजा तोड़ना आसान है, लेकिन बीवी के बैग से चाबी ढूंढना मुश्किल।
ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा
5 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी और उर्दू शायरी में खासी दिलचस्पी रखने वाले एडवाइजर विजय देव ने ह्यूमर फेस्टिवल के दूसरे दिन भी पूरी ऑडियंस का दिल जीत लिया। कुछ ना कुछ ते डेली लब्बे ...की पक्तियों को फिर से सुनने के लिए ऑ़डियंस ने डिमांड कर डाली। देव भी पूरे रंग में थे। एसएसपी डॉ.सुखचैन सिंह गिल को सामने बैठाकर एडवाइजर ने एक दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस पर किए कमेंट को पंजाब पुलिस की तरफ मोड़ दिया। देव पुलिस पर फोकस शायरी के सभी दीवाने हो गए।