{"_id":"57bdd5394f1c1be55dd4f1d0","slug":"janmashtami-celebrated-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी स्पेशल: चंडीगढ़ में कुछ इस तरह रही जन्माष्टमी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी स्पेशल: चंडीगढ़ में कुछ इस तरह रही जन्माष्टमी की धूम
Thu, 25 Aug 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस बार का जन्माष्टमी कुछ खास है क्योंकि इस बार गृह, नक्षत्रों का वैसा ही संयोग पड़ रहा है जैसा श्री कृष्ण के जन्म के समय था। ऐसा संयोग बहुत कम होता है। कृष्ण योगेश्वर हैं। उनका जीवन लीलाओं के भरा पड़ा है। इसकी शुरुआत कृष्ण ने जन्म के समय से ही कर दी थी। जन्म कृष्ण जन्माष्टमी का मौका हो तो उनकी बाल-गोपाल का चेहरा ही उभर कर सामने आता है।
2 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में भजनों की अमृत वर्षा हुई। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मदिर में बुधवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन से आई भजन गायिका मधु सखी ने भजनों की अमृत वर्षा किए। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां भजनों के दौरान प्रस्तुत की गईं।
3 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
माखन चोरी, गोवर्धन धारी, और कालिया नाग की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश पाल मौदगिल, महामंत्री देवी शरण , श्याम सुंदर, जीतेंद्र जौहर, राज कुमार, कलीराम सिंगला, मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीचंद कौशिक सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में राजपुरा से आए भजन गायक गोपीनाथ कमल ने भजन प्रस्तुत किए। सेक्टर-27 केश्री सनातन धर्म मंदिर में सीमाजी ने भजन प्रस्तुत किए। भगवान को पंचामृत से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Janmashtami Special
- फोटो : Amar Ujala
सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जन्माष्टमी पर पहुंचे।सेक्टर-38 के श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित उमा शंकर पांडेय ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर भारी भीड़ रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।