{"_id":"5937bc334f1c1b81258b4573","slug":"jalandhar-gurmehar-kaur-press-conference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एक बार फिर सुर्खियों में गुरमेहर कौर, वजह बड़ी और बेबाकी से बोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एक बार फिर सुर्खियों में गुरमेहर कौर, वजह बड़ी और बेबाकी से बोलीं
Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
गुरमेहर कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवादों में रहीं शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है।
2 of 8
Gurmehar kaur
दरअसल, जालंधर की रहने वाली गुरमेहर कौर आजकल नए मिशन पर हैं, वो भी एक नहीं दो दो। गुरमेहर कौर अब अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर आंदोलन चलाएंगी। गुरमेहर ने फ्यूचर टैलेंट नाम की संस्था के साथ 'रिस्पॉसिबल फ्रीडम ऑफ फोरम' का गठन किया है। इसके माध्यम से वह बोलने की आजादी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़ेंगी। फोरम के प्रधान गौतमबीर सेठ बनाए गए हैं और गुरमेहर इसकी राष्ट्रीय उपप्रधान हैं।
3 of 8
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
गुरमेहर कौर ने कहा कि वह पहले भी पीछे नहीं हटी थीं और अब वह फिर खुल कर मैदान में आ गईं हैं। उन्होंने कहा वह पंजाब की धरती पर पैदा हुई हैं व गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 'फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन' नाम से एक आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा। जालंधर से इसका एलान इसलिए किया गया है क्योंकि यह हमारा अपना शहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
gurmehar kaur
गुरमेहर ने बताया कि फोरम के कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के प्रदेश प्रधानों की नियुक्ति कर दी गई है। पदाधिकारी आगे अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करने में जुट गए हैं। फोरम के प्रधान गौतमबीर सेठ ने बताया कि अगस्त में दिल्ली में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच हजार से ज्यादा युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 8
गुरमेहर
दूसरा मिशन ये कि गुरमेहर कौर अपनी जिंदगी पर आधारित एक किताब लिख रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 'मोमेंट्स ऑफ फ्रीडम' शीर्षक के नाम गुरमेहर किताब लिखने में व्यस्त हैं, जिसके अगले साल जनवरी में आने की उम्मीद है। इसका खुलासा उन्होंने जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस में किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।