फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक बार फिर सुर्खियों में गुरमेहर कौर, वजह बड़ी और बेबाकी से बोलीं

Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
jalandhar gurmehar kaur press conference
गुरमेहर कौर
सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवादों में रहीं शहीद कैप्टन की बेटी  गुरमेहर कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है।
jalandhar gurmehar kaur press conference
Gurmehar kaur
दरअसल, जालंधर की रहने वाली गुरमेहर कौर आजकल नए मिशन पर हैं, वो भी एक नहीं दो दो। गुरमेहर कौर अब अभिव्‍यक्ति की आजादी को लेकर आंदोलन चलाएंगी। गुरमेहर ने फ्यूचर टैलेंट नाम की संस्था के साथ 'रिस्पॉसिबल फ्रीडम ऑफ फोरम' का गठन किया है। इसके माध्यम से वह बोलने की आजादी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़ेंगी। फोरम के प्रधान गौतमबीर सेठ बनाए गए हैं और गुरमेहर इसकी राष्ट्रीय उपप्रधान हैं।
jalandhar gurmehar kaur press conference
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर - फोटो : File Photo
गुरमेहर कौर ने कहा कि वह पहले भी पीछे नहीं हटी थीं और अब वह फिर खुल कर मैदान में आ गईं हैं। उन्होंने कहा वह पंजाब की धरती पर पैदा हुई हैं व गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 'फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन' नाम से एक आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा। जालंधर से इसका एलान इसलिए किया गया है क्योंकि यह हमारा अपना शहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jalandhar gurmehar kaur press conference
gurmehar kaur
गुरमेहर ने बताया कि फोरम के कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के प्रदेश प्रधानों की नियुक्ति कर दी गई है। पदाधिकारी आगे अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करने में जुट गए हैं। फोरम के प्रधान गौतमबीर सेठ ने बताया कि अगस्त में दिल्ली में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच हजार से ज्यादा युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
jalandhar gurmehar kaur press conference
गुरमेहर
दूसरा मिशन ये कि गुरमेहर कौर अपनी जिंदगी पर आधारित एक किताब लिख रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 'मोमेंट्स ऑफ फ्रीडम' शीर्षक के नाम गुरमेहर किताब लिखने में व्यस्त हैं, जिसके अगले साल जनवरी में आने की उम्मीद है। इसका खुलासा उन्होंने जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस में किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed