फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी की जंग हार गया एक दिन का नन्हा पुलिस कमिश्नर, तस्वीरें

Wed, 04 May 2016 11:12 AM IST
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा
गजेंद्र कुमार सिंह/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 04 May 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
jaipur one day police commisionar girish sharma died in delhi
एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश - फोटो : amarujala
सिरसा के जन्मे और जयपुर के एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश आज जिंदगी की जंग हार गए। तस्वीरों में देखिए, नन्हा कमिश्नर।
jaipur one day police commisionar girish sharma died in delhi
एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश - फोटो : amarujala
मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स में गिरीश ने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि गिरीश की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। पिछले साल नवंबर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
jaipur one day police commisionar girish sharma died in delhi
एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश - फोटो : amarujala
हरियाणा के सिरसा निवासी जगदीश शर्मा के पुत्र गिरीश को क्रोनिक किडनी डिजीज थी।उसका पिछले साल जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उस दौरान गिरीश ने 'मेक-ए-विश' फाउंडेशन की जयपुर शाखा के कार्यकर्ताओं से पुलिस कमिश्नर बनने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद उनकी इच्छा को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur one day police commisionar girish sharma died in delhi
एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश - फोटो : amarujala
उत्साहित गिरीश ने कहा था कि वह दबंग सिंघम बनना चाहता था, मेक-ए-विश फाउंडेशन की मदद से मैं पुलिस कमिश्नर बन गया। गिरीश को जितना खुद पर विश्वास है, उतना ही उसे खाकी वर्दी पर है। उसका कहना है कि पुलिस ही शहर में शांति व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
jaipur one day police commisionar girish sharma died in delhi
एक दिन के पुलिस कमिश्नर बने 11 साल के गिरीश - फोटो : amarujala
गुड़गांव स्थित मेदांता में गिरीश का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने ट्रांसप्लांट का सारा खर्च वहन किया था। गिरीश की मां ने ही किडनी दी थी। इसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed