आईपीएल की दो टीमें आज फिर मोहाली में आमने-सामने होंगी। एक टॉप पर है और दूसरी सबसे फिसड्डी। माही की टीम अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, पंजाब की टीम अंतिम मैच को जीतकर विदाई को खुशनुमा माहौल देना चाहती है।
देखिए, IPL की 'टॉपर' टीम भिड़ेगी आज 'फिसड्डी' टीम से
मुकाबला आज शाम 4 बजे मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
देखिए, IPL की 'टॉपर' टीम भिड़ेगी आज 'फिसड्डी' टीम से
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब बेहतरीन टीम है। हम इस टीम के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहते हैं।
देखिए, IPL की 'टॉपर' टीम भिड़ेगी आज 'फिसड्डी' टीम से
फ्लेमिंग ने कहा हमारी टीम में मैक्कुलम किंग्स इलेवन के खिलाफ मौजूदा आईपीएल-8 में अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगे। इसके बाद वह स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सीरीज शुरू होनी है।
देखिए, IPL की 'टॉपर' टीम भिड़ेगी आज 'फिसड्डी' टीम से
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दोपहर 3 बजे पहुंची और 3 घंटे अभ्यास किया। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।