खेल के मैदान में धुरंधरों को धूल चटाने वाली पहलवान पुलिसवाली को अपने ही महकमे में मुकाम हासिल करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।
2 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
बात हो रही है, 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में देश को गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फौगाट। इन्हें हरियाणा सरकार ने इंस्पेक्टर से डीएसपी बना दिया है। बीते दिन हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को सीएम खट्टर ने मंजूरी दी। गीता ने विभाग के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर यह पद हासिल किया है।
3 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
हुड्डा सरकार की खेल नीति के तहत गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ी को सीधे डीएसपी भर्ती किए जाने का प्रावधान है। 2010 के दौरान ही सरकार ने ऐसे छह गोल्ड मैडल विजेताओं की सूची तैयार की, जिन्हें डीएसपी प्रमोट किया जाना था। उस सूची में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फौगाट का नाम पहले नंबर पर था, लेकिन उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया गया।
4 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
उसके बाद उन्होंने कई बार विभाग अधिकारियों और सरकार ने डीएसपी पद देने के बारे में बात की, लेकिन छह साल हो जाने के बाद भी उन्हें डीएसपी नहीं बनाया गया। इस पर गीता ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में दिए गए निर्देशों के बाद अब कैबिनेट ने उन्हें डीएसपी का पद देने के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है।
5 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
वहीं, दूसरी और लंबे संघर्ष के बाद डीएसपी बनी गीता फोगाट के लिए प्रमोशन का यह सही वक्त भी है, क्योंकि बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने उनके, उनकी बहनों और उनके पिता के संघर्ष की कहानी पर आधारित जो मूवी 'दंगल' बनाई है, वो 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा नवंबर में उनकी शादी भी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।