इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट ने एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की है, जिसे पूरी करने के लिए वे जी जान लगा देंगी, लेकिन हार नही मानेंगी। पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
गीता फोगाट भारतीय महिला कुश्ती का जाना माना नाम है। उनकी कुश्ती यात्रा पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ‘दंगल’ फिल्म बना चुके हैं। गीता की बहनें बबीता और विनेश फोगाट भी कुश्ती में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
3 of 5
पहलवान गीता फौगाट
- फोटो : File Photo
गीता ने ‘अमर उजाला’ से कहा, ‘मेरा पहला लक्ष्य नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप से फिर से कुश्ती में वापसी करना है। खुद को फिट करने में जुटी हूं। भले ही 28 बरस की हूं लेकिन मुझे भरोसा है कि अब भी बड़ी चैंपियनशिप में पदक जीतने का दम रखती हूं।
4 of 5
पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
गीता ने कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के बाद मैं अगले साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता में अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों में फिर पदक की उम्मीद लगाए हूं। मुझे 2020 ओलंपिक में खेलने की आस है।’
5 of 5
पहलवान गीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि हाल ही में गीता फोगाट ने अपने पति के साथ मिलकर एक संकल्प लिया है कि वे सिर्फ दो बच्चे पैदा करेंगी। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने इरादों को भी जाहिर किया।