{"_id":"596486884f1c1b47198b45ec","slug":"brave-daughter-of-farmer-priyanka-beniwal-selected-indian-airforce-pilot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान पिता की यह बेटी उड़ाएगी हवाई जहाज, दंग कर देगा इनका जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पिता की यह बेटी उड़ाएगी हवाई जहाज, दंग कर देगा इनका जज्बा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
पायलट प्रियंका बैनीवाल
गजब का हौंसला रखने वाली किसान पिता की इस होनहार बेटी से मिलिए। छोटे से गांव से निकली, सपनों को उड़ान दी और पायलट बन गई, दिलचस्प स्टोरी।
पायलट प्रियंका बैनीवाल
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव सूलीखेड़ा की बेटी प्रियंका ने बादलों के पार जाने के अपने सपने को आखिरकार पूरा कर ही लिया है। प्रियंका को इंडिगो एयरलाइंस में बतौर पायलट चयनित कर लिया गया है। किसान परिवार में जन्मी प्रियंका बैनीवाल के पिता सूरत सिंह और भाई संदीप सिंह-बीरेंद्र दोनों खेतीबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका छोटी उम्र से ही आसमान में उड़ते हवाई जहाजों को देखकर उन्हें छूने के सपने देखती थीं।
पायलट प्रियंका बैनीवाल
प्रियंका ने इसी सपने को उड़ान दी और अपनी मेहनत के दम पर हवाई जहाज के कॉकपिट में बतौर इंचार्ज बैठने की पूरी तैयारी कर ली है। नीदरलैंड में दो माह की ट्रेनिंग के बाद फतेहाबाद जिले की यह बेटी जब वापस आएगी तो अपने किसान पिता सूरत सिंह को हवाई जहाज की सैर कराना उसकी दिली ख्वाहिश है। प्रियंका फिरोजपुर में अपने फौजी अफसर पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
शुरू से ही धुन की पक्की रही प्रियंका ने छठी कक्षा तक भट्टू के श्री बाला जी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद दसवीं हिसार से करने के बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए हिंदु कालेज सोनीपत में पहुंची। हिसार फ्लाइंग क्लब से ही प्रियंका ने कॉकपिट टेस्ट पास किया तो दिल्ली फ्लाइंग क्लब से प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के बाद डीजीसीए ने उन्हें लाइसेंस दिया। इसके बाद प्रियंका ने फिलीपींस में ट्रेनिंग की।
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
वहां से वापसी के बाद इंडिगो में सात चरणों की मुश्किल परीक्षा को पास कर साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की। इसके बाद उसने भट्टू की पहली पायलट बेटी बनने का गौरव हासिल कर लिया। प्रियंका बैनीवाल 4 सितंबर को दो माह की ट्रैनिंग पर नीदरलैंड जाएंगी। वहां पर प्लेन उड़ाने से संबंधित सभी छोटे से छोटे पहलुओं की जानकारी हासिल करने के बाद प्रियंका वापिस भारत आएंगी।