फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैल्यूटः 17 साल से व्हीलचेयर पर, 31 ऑपरेशन 183 टांके, फिर भी रचा इतिहास

Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
international women's day, brave daughter deepa malik, got padamshree award for olympic medal
दीपा मलिक
17 साल से पैर काम नहीं करते। 31 ऑपरेशन हो चुके हैं और 183 टांके लगे। उसके बावजूद ऐसा इतिहास रचा कि देश ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा।
international women's day, brave daughter deepa malik, got padamshree award for olympic medal
पद्मश्री मिलने के बाद दीपा बोलीं
ये कहानी है देश की उस बहादुर बेटी की, जिसने व्हीलचेयर पर होने के बावजूद हिम्मत नहीं छोड़ी। खुद को मोहताज नहीं बनने दिया और एक ऐसी पहचान कायम की, जो दुनिया के लिए मिसाल बन गई। पैरा ओलंपिक में देश को मेडल दिलाकर इतिहास रचा था और उसकी इस उपलब्धि को लिए अब उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। इनका नाम है, दीपा मलिक।
international women's day, brave daughter deepa malik, got padamshree award for olympic medal
एथलीट दीपा मलिक
30 सितंबर 1970 को हरियाणा के सोनीपत में भैंसवाल गांव में जन्मीं दीपा मलिक को 29 साल की उम्र में लकवा मार गया था। उनके कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज्ड है। रीढ़ में ट्यूमर होने की वजह से वह चल नहीं पाती हैं। 17 साल से व्हील चेयर पर हैं, लेकिन दीपा दर्द और हालातों को मात देकर वो इस मुकाम तक पहुंचीं। दीपा का सिल्वर मेडल भारत का पैरालंपिक खेलों में तीसरा मेडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
international women's day, brave daughter deepa malik, got padamshree award for olympic medal
एथलीट दीपा मलिक
दीपा कर्नल बीके नागपाल की बेटी हैं। उनकी शादी भी एक फौजी से हुई। उनके पति सेना अधिकारी कर्नल विक्रम सिंह हैं। उनकी दो बेटियां हैं। दीपा की बेटियों का नाम देविका और अंबिका है। रियो पैरालंपिक गेम्स में दीपा मलिक ने देश के लिए शॉटपुट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही वे इन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा एथलीट भी बन गईं।
विज्ञापन
international women's day, brave daughter deepa malik, got padamshree award for olympic medal
एथलीट दीपा मलिक
दीपा ने 36 साल की उम्र में अपने खेल की शुरुआत की थी। दीपा को शॉटपुट के अलावा भी कई गेम्स में महारथ हासिल है। वे जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, स्विमिंग और मोटर स्पोर्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं। एक स्पोर्ट्स पर्सन होने के अलावा दीपा एक एंटरप्रेनर भी रही हैं। उन्होंने 7 सालों तक कैटरिंग और रेस्टोरेंट बिजनेस भी किया है। इसके अलावा दीपा एक मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल स्पीकर भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed