फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार मान ले विजेंद्र सिंह की ये बात तो हजारों बॉक्सर्स को होगा बड़ा फायदा

Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
International boxer Vijender singh eyes on World title after Pro-boxing in Asia
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह प्रो बाक्सिंग में एशिया टाइटल का खिताब जीत चुके हैं। निगाहें अब वर्ल्ड टाइटल के खिताब पर हैं, लेकिन...
International boxer Vijender singh eyes on World title after Pro-boxing in Asia
बॉक्सर विजेंदर सिंह
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह की निगाहें अब वर्ल्ड टाइटल के खिताब पर हैं, जिसे लेकर बॉक्सर विजेंद्र ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। विजेंद्र इन दिनों इंग्लैंड स्थित मैनचेस्टर शहर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से कोचिंग ले रहे हैं, अगले दो सालों में बॉक्सर विजेंद्र को वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए लड़ना है, इसलिए वे जानते हैं कि प्रेक्टिस भी सख्त और शिद्दत के साथ करनी होगी।
International boxer Vijender singh eyes on World title after Pro-boxing in Asia
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए प्रेक्टिस के दौरान चैंपियन बाक्सर को मैनचेस्टर शहर का मौसम रास नहीं आ रहा है। भारत की अपेक्षाकृत वहां के विपरीत वातावरण और जलवायु विजेंद्र की हार्ड बॉक्सिंग प्रेक्टिस में आड़े आ रही है। इसलिए विजेंद्र चाहते हैं कि वे मैनचेस्टर की बजाए यहां अपने प्रदेश के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रेक्टिस करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
International boxer Vijender singh eyes on World title after Pro-boxing in Asia
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
इसी के चलते विजेंद्र ने अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आधा एकड़ की जगह मांग की। मंत्री विज ने उनकी इस व्यथा को ध्यान पूर्वक सुना और फिर विजेंद्र को आश्वासन दिया है कि वे उनकी दिक्कत और मांग दोनों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
International boxer Vijender singh eyes on World title after Pro-boxing in Asia
विजेंदर सिंह
एक पंथ दो काज करना चाहते हैं विजेंद्र
गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में वर्ल्ड टाइटल की प्रेक्टिस की मांग पर बॉक्सर विजेंद्र एक पंथ दो काज करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए खेल मंत्री विज को बताया कि उनके प्रो-बॉक्सिंग कैरियर के अगले दो साल काफी कठिन हैं, लेकिन यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे इस दौरान वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए लड़ेंगे और उम्मीद है पूरी दुनिया में बाक्सिंग में देश का परचम भी लहराएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed