फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clouds to prevail in Punjab and Chandigarh on Karwa Chauth

करवाचौथ पर बादलों का इम्तिहान: चंडीगढ़-पंजाब में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितने बजे होगा चांद का दीदार?

Thu, 29 Oct 2026 10:49 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Clouds to prevail in Punjab and Chandigarh on Karwa Chauth
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

करवाचौथ पर चांद का इंतजार इस बार आसान नहीं हो सकता। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 29 अक्तूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को शाम को चांद के दीदार के लिए बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ट्राइसिटी में मौसम बदलने के आसार हैं। 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है।

विज्ञापन


क्या बोले मौसम विभाग के निदेशक?
मौसम केन्द्र के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में करवाचौथ पर चंद्रोदय का अनुमानित समय रात करीब 8:12 बजे है। हालांकि, यह खगोलीय गणना पर आधारित समय है। चांद क्षितिज पर निकलने के बावजूद बादलों के पीछे छिपा रह सकता है। इसलिए पूजा और व्रत खोलने की तैयारी कर रहे परिवारों को मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखनी होगी। बादल छाए रहने की स्थिति में चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। 30 अक्तूबर को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। ऐसे में छत या खुले आंगन में पूजा की तैयारी करने वाले परिवारों को सावधानी रखनी होगी। तेज हवा में दीये, सजावटी सामान और हल्की वस्तुएं सुरक्षित जगह पर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तापमान में भी आ सकता है बदलाव
मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश और बादलों के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

करवाचौथ पर चंद्रोदय का समय
एसएएस नगर (मोहाली) / चंडीगढ़ रात 8:09 बजे
चंडीगढ़ / पंचकूला रात 8:09 बजे
करनाल रात 8:09 बजे
पटियाला / लुधियाना रात 8:10 बजे
रूपनगर रात 8:10 बजे
सोनीपत रात 8:11 बजे
अमृतसर / जालंधर / कपूरथला रात 8:12 बजे
मोगा रात 8:13 बजे
बठिंडा / मानसा रात 8:16 बजे

सुबह सरगी से शुरू होगा व्रत
सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं। इसके बाद व्रत शुरू होता है। महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को सोलह शृंगार करती हैं और पूजा की तैयारी करती हैं। दोपहर बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद पति, सास-ससुर और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला जाता है।

वृष राशि में रहेगा चंद्रमा
आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे। वृषभ चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। चंद्रमा के मृगशिरा नक्षत्र में रहने का भी उल्लेख किया गया है। व्रत करने वाली महिलाएं इस संयोग को शुभ मानते हुए पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed