{"_id":"597dd8f44f1c1bac048b468a","slug":"indian-women-cricket-team-player-mansi-joshi-special-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम की इस बॉलर ने बताया- इंगलैंड क्यों छीनकर ले गया वर्ल्डकप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट टीम की इस बॉलर ने बताया- इंगलैंड क्यों छीनकर ले गया वर्ल्डकप?
Mon, 31 Jul 2017 09:17 AM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर मानसी जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वमेन्स वर्ल्ड कप 2017 में टीम का हिस्सा रही हरफनमौला बॉलर ने बताया कि इंगलैंड उनके हाथों से विश्वकप ट्रॉफी क्यों और कैसे छीनकर ले गया, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
2 of 5
क्रिकेटर मानसी जोशी
महिला विश्वकप में हमारी बेटियों ने आखिरी दम तक मुकाबला कर देशवासियों का दिल जीत लिया। हालांकि टीम के खिलाड़ी रनिंग बिटवीन द विकेट को फाइनल में हुई हार का करण मान रही हैं। टीम इंडिया का हिस्सा रही डीएवी कॉलेज फरीदाबाद की छात्रा मानसी जोशी ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में यही बात कही। वह एमडीयू से संबद्ध डीएवी कॉलेज से एमए कर रही है।
3 of 5
क्रिकेटर मानसी जोशी
मूलरूप से देहरादून की रहने वाली मानसी हरियाणा से आल राउंडर कैटेगिरी में खेलती हैं। वह विश्व कप में इंडिया टीम के 15 खिलाड़ियों में शामिल थी। बकौल मानसी, विश्व कप में उसने पाकिस्तान के खिलाफ छह ओवर में नौ रन दिए और दो विकेट चटकाए। श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवर में 31 रन दिए। मानसी का मानना है कि इस विश्व कप में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इससे एक नई क्रांति को जन्म मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिकेटर मानसी जोशी
पूरी टीम यह विश्व कप कप्तान मिताली राज और बॉलर झूलन गोस्वामी को समर्पित करना चाहती थी। दोनों ने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। पूरी टीम इसी उद्देश के साथ मैदान पर उतरी थी कि देश के साथ इन दोनों खिलाड़ियों को यह समर्पित कर सके। 170 रनों तक पूरी टीम बेहतर परफारमेंस कर रही थी, लेकिन आखिर में टीम की लय बिगड़ गई। कई खिलाड़ियों का रन आउट होना गलत रहा, जिसने पूरा मैच पलट दिया।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिकेटर मानसी जोशी
रनिंग बिटवीन द विकेट में तालमेल की कमी ने हमसे कप छीन लिया। इस हार से भी उन्होंने सीख ली है। अब अगले वर्ष होने वाले टी-20 की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। मानषी ने जल्द ही एमडीयू में आने की बात कही है। बकौल मानसी, वह देहरादून से है। हरियाणा से खेलने का मकसद यह है कि यहां के खिलाड़ियों को अच्छा सपोर्ट मिलता है। मां-बाप भी बेटियों को चौका-चूल्हा की बजाय खेल के मैदान में देखने की इच्छा रखते हैं। इसीलिए हरियाणा से खेलने का फैसला लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।