{"_id":"5a756bbb4f1c1b410b8b6aa2","slug":"indian-wins-u19-world-cup-shubman-gill-auctioned-by-kolkata-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एक और 'विराट कोहली', बनाए 3 ऐसे रिकॉर्ड, सर डॉन ब्रेडमेन को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एक और 'विराट कोहली', बनाए 3 ऐसे रिकॉर्ड, सर डॉन ब्रेडमेन को पीछे छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
शुभमन गिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को एक और 'विराट कोहली' मिल गया है, जबकि खुद विराट कोहली इनके फैन हैं। इन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में तीन ऐसे रिकॉर्ड बनाएं कि सर डॉन ब्रेडमेन भी पीछे रह गए।
शुभमन गिल
हम बात कर रहे हैं, अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खतरनाक खिलाड़ी शुभमन गिल की। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया। इसके अलावा शुभमन ने वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में 50 से नीचे का स्कोर नहीं किया। और तो और शुभमन ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
शुभमन गिल
शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे। इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ रिषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
शुभमन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। शुभमन दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने 1000 से ज्यादा रनों के स्कोर में अपना औसत 100 से ऊपर का कर लिया है। शुभमन गिल ने इस मामले में डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया है। डॉन ब्रेडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए। उनकी इस औसत के आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया, लेकिन शुभमन ने ऐसा किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
शुभमन ने 1000 से ज्यादा रन बनाने के बाद यूथ वनडे में अपना स्कोर 101.60 का कर लिया है। शुभमन ने 13 यूथ वनडे की 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले टेस्ट की 13 पारियों में हजार रन पूरे करने का कारनाम सर डॉन ब्रेडमैन ने किया था। इसी शानदान प्रदर्शन की बदौलत शुभमन आईपीएल में भी शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान की कोलकता नाइट राइर्ड्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है।