फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक शख्स, जिसने सचिन तेंदुलकर के पैर छूकर उनसे उनका सब कुछ ले लिया

Mon, 26 Feb 2018 02:28 PM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 26 Feb 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
indian wins u19 world cup, abhishek sharma touches sachin tendulkar feet
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
सचिन तेंदुलकर के साथ जो काम आज तक कोई नहीं कर पाया, वो इस शख्स ने कर दिखाया। इसने सचिन से उनका सब कुछ ले लिया, जानिए कौन है?
indian wins u19 world cup, abhishek sharma touches sachin tendulkar feet
अभिषेक शर्मा
ये हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल अभिषेक शर्मा, जो छोटी सी उम्र में ही सुपरस्टार बन गया। इस खिलाड़ी को सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद करते हैं। एक बार इसने सचिन तेंदुलकर के पैर छू लिए। जैसे ही अभिषेक ने पैर छुए सचिन झटके से पीछे हटते हुए बोले कि ‘मैं किसी को पैर छूने नहीं देता, पैर छूकर तूने मेरा सब कुछ ले लिया है, पहले क्रिकेटर हो जो मेरे पैर छूने में कामयाब रहा है।’
indian wins u19 world cup, abhishek sharma touches sachin tendulkar feet
अभिषेक शर्मा - फोटो : T
अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह व हरभजन सिंह के दिए बल्ले से अक्सर खेलता है। अभिषेक के कोच राहुल द्रविड़ से लेकर युवराज सिंह, यशपाल शर्मा, हरविंदर सिंह सभी बल्लेबाजी व गेंदबाजी के कायल हैं। युवराज सिंह ने अभिषेक को चार बैट उपहार दिए थे, जबकि हरभजन सिंह भज्जी ने दो बैट। अभिषेक को युवराज सिंह ने क्रिकेट का बड़ा बल्लेबाज घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian wins u19 world cup, abhishek sharma touches sachin tendulkar feet
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी ने अभिषेक को तेरह साल में क्रिकेट खेलते देख कहा था कि एक दिन यह बच्चा क्रिकेट का स्टार बनेगा। अभिषेक को 55 लाख में आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा खरीदा गया है। बैंक में कार्यरत अभिषेक के पिता कहते हैं कि बच्चे जब मां-बाप से खिलौनों की जिद करते थे तो अभिषेक बैट-बॉल मांगा करता था।
विज्ञापन
indian wins u19 world cup, abhishek sharma touches sachin tendulkar feet
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा
अभिषेक की बड़ी बहनें सानिया व कोमल कहती हैं कि बचपन में हमें रात को सोने नहीं देता था, कहता था दीदी प्लीज मेरे साथ बैट-बॉल खेलो। पंजाब अंडर-16 टीम में चयन होने के बाद अभिषेक की उम्र 13 वर्ष होने के नाते उसे मौका नहीं दिया गया। इसक जवाब अभिषेक ने जिला स्तरीय खेलों में पांच मैच में पांच शतक लगाकर दिया। उसके बाद उन्हें पंजाब अंडर-16 टीम का कप्तान बना दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed