{"_id":"5c9706ddbdec221425446787","slug":"indian-railway-special-package-for-south-india-tour-pilgrimage-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 हजार में दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा करें, खाने और ठहरने की व्यवस्था मिलेगी, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार में दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा करें, खाने और ठहरने की व्यवस्था मिलेगी, बुकिंग शुरू
Sun, 24 Mar 2019 04:19 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 11 हजार रुपये में दक्षिण भारत के सात तीथस्थलों की यात्रा करें। खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी मिलेगी। इंडियन रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और बुकिंग कराएं।
भारतीय ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
23 अप्रैल को लोग दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा महज 11,340 रुपये में संभव होगी। इस टूर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन सुबह 5:10 बजे रवाना होगी। इसमें कुल 804 स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। स्पेशल ट्रेन से 12 दिन की यात्रा के लिए बुकिंग प्रक्रिया आईआरसीटीसी की साइट पर पूरी होगी।
भारतीय ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
11 रातें और 12 दिन का भारत दर्शन टूर
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को चलेगी और 4 मई की रात को चंडीगढ़ लौटेगी। 11 रातें और 12 दिन के इस भारत दर्शन टूर में रामेश्वरम, मदुरई, कोवलम, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति के तीर्थ स्थल शामिल हैं। ट्रेन का स्टॉपेज जालंधर से चलकर लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर स्टेशनों पर होगा।

कन्याकुमारी
यात्री इन तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे
रामेश्वर का रामानाथ स्वामी टेंपल, मदुरई का मीनाक्षी टेंपल, कोवलम बीच के पद्मनाभम टेंपल व सांथीगिरी, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली के रंगनाथस्वामी (श्रीरंगम, अपने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है), तिरुपति के तिरुमाला हिल्स और पद्मावती टेंपल।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट
ऐसे करवाएं बुकिंग
आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि टूर की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईआरसीटीसी टूरिज्म डॉट कॉम पर कर सकते हैं या एजेंट से भी बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 स्थित हेड ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।