फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9000 में दादा-दादी संग करें दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा, बुकिंग कराएं कहीं मौका छूट न जाए

Sat, 22 Feb 2020 02:54 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Special Package for Bharat Darshan, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बार फैमिली ट्रिप कुछ अलग बनाएं, जिसमें अपने दोस्तों के बजाए मम्मी-पापा या दादा-दादी को ले जाएं। इसके लिए ये टूर प्लान देखें और बुकिंग कराएं।
Indian Railway Special Package for Bharat Darshan, Pilgrimage Tour
IRCTC - फोटो : IRCTC
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक बेहतर प्लान ऑफर कर रहा है। दस दिनों की धार्मिक यात्रा के दौरान पुरी, गंगा सागर, कोणार्क, वैद्यनाथ और गया जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए मात्र 9450 रुपये खर्च करने होंगे। इस ट्रिप की शुरुआत 16 मार्च की दोपहर हिमाचल के ऊना के पास स्थित अंब अंदौरा से शुरू होगी। उसी दिन शाम को ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को लेगी और 18 मार्च को बैद्यनाथ धाम में मंदिर का दर्शन करवाएगी। नाइट स्टे वहीं होगा। 19 मार्च को गंगासागर, 21 को जगन्नाथपुरी मंदिर दर्शन, 22 मार्च को कोणार्क सूर्य मंदिर और 23 मार्च को गया के दर्शन करवाने के बाद वापसी हो जाएगी। इस दौरान सड़क मार्ग से यात्रा के लिए नॉन एसी बस की व्यवस्था होगी।
Indian Railway Special Package for Bharat Darshan, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑलाइन कर सकते हैं बुकिंग
भारत दर्शन स्पेशल टूरिज्म ट्रेन है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए सबसे कम रेट में बेहतर टूर पैकेज उपलब्ध करा रहा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। आनलाइन के बजाए आईआरसीटीसी के रीजनल ऑफिस में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Special Package for Bharat Darshan, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज की डिटेल
नाम : पुरी-गंगासागर यात्रा
माध्यम : ट्रेन से
ट्रिप डेट- 16 मार्च से 25 मार्च तक
मील प्लान- वेजीटेरियन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
स्टे- नॉन एसी धर्मशाला
पैकेज का रेट : 9450 रुपये
स्टे के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार एसी होटल बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railway Special Package for Bharat Darshan, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुकिंग कैंसिलेशन पॉलिसी
ट्रिप से 15 दिन पहले कैंसिल कराने पर 250 रुपये कटेंगे।ट्रिप से 8 से 14 दिन के अंदर कैंसिल कराने पर कुल चार्ज का 25 प्रतिशत कटेगा।  4 से 7 दिन के अंदर बुकिंग कैंसिल कराने पर कुल चार्ज का 50 प्रतिशत कटेगा। ट्रिप के चार दिन पहले बुकिंग कैंसिल कराने पर 100 फीसदी पैसे कट जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed