फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भागकर ट्रेन पकड़ ली, पर टिकट नहीं ले पाए तो नो टेंशन, बस ये काम कर लें

Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
indian railway service for passangers to buy ticket into train
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन छूटने के डर से अगर आप टिकट नहीं ले पाए, लेकिन भागकर ट्रेन पकड़ ली है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस एक ये काम कर लेना।
indian railway service for passangers to buy ticket into train
भारतीय रेलवे स्टेशन
ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई से संपर्क करें और उसे 10 रुपये देकर टिकट ले लें। रेलवे ने अप्रैल 2017 महीने से यह सुविधा शुरू कर दी है, लेकिन अभी सिर्फ सुपरफास्ट ट्रेनों में। यह जानकारी पठानकोट रेलवे स्टेशन के एक टीटीई ने दी। उन्होंने बताया कि रिजल्ट अच्छे रहने पर इसे देश भर में लागू किया जा सकता है।
indian railway service for passangers to buy ticket into train
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
टीटीई ने बताया कि यह स्कीम फायदेमंद होगी, अगर लोग सहयोग करें। लोगों को खुद टीटीई की तलाश करके उससे ​टिकट लेना होगा। उसे बताना होगा कि उसके पास टिकट नहीं है। तब टीटीई यात्री से तय किराए के साथ 10 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेकर हैंड हेल्ड मशीन से टिकट निकालकर उसे दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway service for passangers to buy ticket into train
railway station
टीटीई ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट लिए चढ़ गए और टीटीई को जानकारी नहीं दी तो जुर्माना वसूला जाएगा। यह हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के सर्वर से कनेक्ट होगी। जैसे ही यात्री टिकट मांगेगा, मशीन में नाम, जगह डालते ही टिकट निकल आएगी। मशीन की मदद से ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी भी आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन
indian railway service for passangers to buy ticket into train
railway station
टीटीई ने बताया कि सुपरफास्ट मेल, राजधानी सुपरफास्ट, गरीब रथ में अप्रैल 2017 में ही शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों में सुविधा शुरू हो जाएगी। यदि किसी यात्री की वेटिंग क्लियर नहीं हुई है तो वह टीटीई के पास जाकर अपनी टिकट दिखाकर खाली सीट की जानकारी लेकर उसे कन्फर्म करा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed