फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रुप डी के लाखों पदों पर भर्ती से पहले रेलवे ने बदला नियम, अब नई शर्त के साथ ही दे पाएंगे टेस्ट

Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 25 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Recruitment, Rules for Vacancy for Loco Piolet and GroupD Catagory Posts
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी
रेलवे में ग्रुप डी के दो लाख से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है, लेकिन इससे ठीक पहले एक नियम बदल दिया गया। अब आवेदकों को नई शर्त के साथ ही टेस्ट देना होगा, वरना भूल जाएं नौकरी।
Trending Videos
Indian Railway Recruitment, Rules for Vacancy for Loco Piolet and GroupD Catagory Posts
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
यह खबर विशेषकर महिला आवेदकों के लिए हैं। रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन करने वाली महिला आवेदकों ने रक्षा बंधन पर्व पर हाथों में मेहंदी लगाई तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। क्योंकि रेलवे में भर्ती के लिए होने वाले ऑनलाइन टेस्ट में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। ऐसे में जिसके हाथों पर मेहंदी लगी होगी, उसको बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में परेशानी आ सकती है। हाजिरी न लगने पर आवेदक को टेस्ट से बाहर भी रखा जा सकता है। इसलिए ही रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रक्षा बंधन को देखते हुए यह सूचना जारी की गई है।

 
Indian Railway Recruitment, Rules for Vacancy for Loco Piolet and GroupD Catagory Posts
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी
रेलवे ने देशभर में लोकोपायलट व ग्रुप डी की भर्ती के लिए कई महीने पहले आवेदन मांगे गए थे। क्योंकि रेलवे में दो लाख से ज्यादा लोकोपायलट व ग्रुप डी की भर्तियां होनी है। जिन जगहों के लिए आवेदन मांगे गए थे, अब उनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और उत्तर मध्य रेलवे में भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 29, 30 व 31 अगस्त को होगा। जबकि उत्तर रेलवे समेत अन्य के लिए भी जल्द ही ऑनलाइन टेस्ट होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से महिला आवेदकों के लिए एक शर्त रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Recruitment, Rules for Vacancy for Loco Piolet and GroupD Catagory Posts
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी
शर्त के तहत, वह टेस्ट से पहले अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगाए। क्योंकि वह हाथों में मेहंदी लगाती हैं और उस कारण उनकी ऑनलाइन टेस्ट से पहले बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लग पाती है। हाजिरी नहीं लगने पर उन्हें टेस्ट में नहीं बैठने दिया जाएगा। वहीं, रेलवे की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही दलाल भी सक्रिय हो गए हैं और उसके लिए भी रेलवे ने सूचना जारी की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकती है और किसी भी दलाल के चक्कर में कोई आवेदक न फंसे।
विज्ञापन
Indian Railway Recruitment, Rules for Vacancy for Loco Piolet and GroupD Catagory Posts
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी
यह हो सकता है उपाय
जिस तरह से महिला आवेदकों को टेस्ट के कारण रक्षा बंधन पर मेहंदी नहीं लगाने के लिए कहा गया है। उसका एक उपाय यह भी निकाला जा रहा है कि केवल अंगूठे को छोड़कर हाथ के अन्य हिस्से पर मेहंदी लगाई जाए। इस तरह महिला आवेदकों को टेस्ट में हाजिरी लगाने में कोई परेशानी नहीं होगी और उनको रक्षा बंधन पर मेहंदी लगाने से भी वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed