यात्रीगण! ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से रद्द रहेंगी 92 ट्रेनें
उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के चलते फिरोजपुर डिवीजन ने 8 जनवरी से 28 फरवरी तक 92 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। देखिए, पूरी डिटेल।
यात्रीगण! ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से रद्द रहेंगी 92 ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनें अकसर लेट हो जाती थी, इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी, इसलिए ये फैसला लिया गया है। 92 में से 6 रेलगाड़ियां मुकम्मल रूप से रद्द रहेंगी, जबकि 86 सप्ताह में कुछ दिन रद्द रहेंगी।
यात्रीगण! ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से रद्द रहेंगी 92 ट्रेनें
रेल अधिकारियों का कहना है कि आठ जनवरी से 28 फरवरी तक 92 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द नहीं की है, जो ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती थी उसे दो या चार दिन चलाया जा रहा है। जबकि आठ जनवरी से 28 फरवरी तक पूरी तरह छह ट्रेनें (जैसे सिरसा-अमृतसर, अमृतसर-सिरसा, अजमेर-अमृतसर, अमृतसर-अजमेर व 9612-9613)रद्द की गई हैं। इससे पहले पंद्रह दिसंबर को कई पैसेंजर ट्रेनें पहले ही रद्द कर दी गई हैं।
यात्रीगण! ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से रद्द रहेंगी 92 ट्रेनें
रेल अधिकारियों का कहना है कि धुंध और अधिक ठंड के कारण कई बार ट्रैक भी चटक जाते हैं। ऐसी स्थिति में रेल हादसा होने का भय रहता है, इसीलिए ट्रेनों की संख्या में कमी की गई है। बाकी ट्रेनों को चलाने के लिए गैंगमैनों की मद्द से सिगनल से पहले फॉग पटाखे ट्रैक पर रखे जा रहे हैं ताकि ट्रेन चालक को सिगनल और स्टेशनों का आभास हो सके।
यात्रीगण! ध्यान दें, कोहरे के कारण आज से रद्द रहेंगी 92 ट्रेनें
डीआरएम अनुज प्रकाश का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पठानकोट-अमृतसर, अमृतसर-पठानकोट, जालंधर कैंट-माधोपुर पंजाब व जालंधर सिटी-अमृतसर के बीच रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन से पहले एक पायलट इंजन ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। ताकि पता चल सके कि ट्रैक सही है। यदि ट्रैक पर कोई भी खराबी या किसी घटना की आशंका होने पर पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।