फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol: मां ने लोगों के घरों में काम करके पाला, अब बेटे ने दिया बड़ा तोहफा

Mon, 03 Apr 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Mon, 03 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
indian Idol, Khuda Baksh 2nd Position, Rohit Stands 3rd Position
इंडियन आइडल के रनरअप रहे खुदाबख्श
मां ने लोगों के घरों में काम कर कर के जिस बेटे को पाला, उसी ने आज उसे वो तोहफा दिया कि खुशी के मारे उसकी आंखें छलक पड़ी। दिलचस्प कहानी।
indian Idol, Khuda Baksh 2nd Position, Rohit Stands 3rd Position
गायक खुदाबख्श
हम बात कर रहे हैं, रियलिटी शो इंडियन आइडल के फर्स्ट रनरअप रहे खुदाबख्श की। यह नौजवान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल का रहने वाला है। रविवार देर रात जब इंडियन आइडल के विजेताओं की घोषणा हुई तो खुदाबख्श के पैतृक गांव में जश्न का माहौल किसी उत्सव से कम न था। हालांकि कुछ लोग खुदाबख्श के शो के वितेजा न बनने से मायूस भी हुए।
indian Idol, Khuda Baksh 2nd Position, Rohit Stands 3rd Position
गायक खुदाबख्श
खुदा बख्श आज पूरे देश के लिए जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है। खुदा बख्श की किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि अब वो अपनी गायकी के दम पर देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। कभी गांव बादल की गलियों में खाक छान रहा यह युवा गायक आज देश भर की पसंदीदा आवाज बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian Idol, Khuda Baksh 2nd Position, Rohit Stands 3rd Position
गायक खुदाबख्श
सोनी टीवी चैनल के लोकप्रिय सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने खुदा बख्श को यकायक ही फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है। शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम, फराह खान तो खुदा बख्श के कायल हुए ही हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणौट, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शैट्टी, अदाकार गोविंदा, सैफ अली खान, शाहिद कपूर समेत अनेकों अदाकार भी खुदा बख्श की गायकी के मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन
indian Idol, Khuda Baksh 2nd Position, Rohit Stands 3rd Position
गायक खुदाबख्श
21 वर्षीय युवा गायक खुदा बख्श बताते हैं कि प्रदेश से पहली बार शो का कोई प्रतिभागी इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो पाया है। शो का रनरअप रहना उनके लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इस मुकाम पर पहुंचने वाले गायक को बॉलीवुड में काम तो मिलना आसान हो ही जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed