इंडियन क्रिकेट टीम का स्टार ओपनर आजकल मैदान से दूर है और एक ऐसा काम कर रहा है, जानकर आप भी उनकी खूब तारीफ करेंगे, देखिए तस्वीरों में।
बात हो रही है, क्रिकेटर गौतम गंभीर की। वे आजकल क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन आईपीएल 11 की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, इन दिनों वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे रहे हैं और पत्नी नताशा, बेटी आजीन गंभीर के साथ घूमते नजर जाए। वीरवार को गौतम अपनी पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंचे।
गौतम गंभीर ने जहां अरदास में देश-दुनियां की खुशहाली मांगी, वहीं क्रिकेट जीवन में मिली उपलब्धियों के लिए श्री वाहेगुरू जी का शुकराना किया। तीनों ने पहले पूरे नियम के साथ गुरु के आगे माथा टेका और उसके बाद वाइफ नताशा ने गंभीर और बेटी को खुद अपने हाथ से कड़ाह प्रसाद खिलाया। गौतम गंभीर ने भी गुरु के दरबार में बेटी के साथ मस्ती की।
गौतम काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं और वे दिल्ली में भी अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में माता टेकने जाते रहते हैं। बता दें बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी हैं। भारत सरकार ने 2008 में गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
गौतम गंभीर परिवार के साथ करीब आधे घंटे तक दरबार साहिब में रुके। शाम को 7 बजे अमृतसर हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ कर वापस चले गए। माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले जब वह माथा टेकने के लिए आए थे तो उनकी इच्छा थी कि वह दोबारा जरूर माथा टेकने के लिए आएंगे। यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है।