{"_id":"58391e484f1c1bcc6713b7c4","slug":"indian-cricket-team-favourite-ball-boy-dharamvir-pal-full-profile-and-amazing-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के हर मैच में दिखता है ये शख्स, विदेशी भी इनके दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के हर मैच में दिखता है ये शख्स, विदेशी भी इनके दीवाने
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
दुनिया के किसी भी कोने में मैच हो। वन डे हो, टेस्ट हो या आईपीएल के मैच हों, ये शख्स आपको हर मैच में दिखाई दे जाएगा। जानिए इनके बारे में सब कुछ?
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर पाल, दिव्यांग हैं लेकिन क्रिकेट का जनून इतना कि धर्मवीर वर्ल्ड क्रिकेटरों में अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए धर्मवीर शुक्रवार को पीसीए स्टेडियम पहुंचे। वह यहां पर मैदान के पास बाउंड्री पर गेंद को पकड़ते हुए दिखाई देंगे।
आजकल वे भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के लिए मोहाली आए हुए हैं। जहां रिपोर्टर से उनकी खास बातचीत हुई।
आजकल वे भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के लिए मोहाली आए हुए हैं। जहां रिपोर्टर से उनकी खास बातचीत हुई।
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली हों या फिर आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज के जाने माने क्रिकेटर्स, धर्मवीर सभी कीआंखों के तारे हैं। वे विदेशों में आयोजित वर्ल्ड कप के मैचों में बालब्वॅाय के रूप में जा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि यहां पर जाने के लिए भारतीय क्रिकेटर्स और देश के क्रिकेट एसोसिएशन इनकी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
मूल रूप से मध्य प्रदेश के पीपस्या गांव के रहने वाले 23 वर्षीय धर्मवीर तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़े हैं। इनके पिता खेतीबाड़ी से घर कर काम चलाते हैं। धर्मवीर जब आठ साल के थे तो बुखार के कारण पोलियो से ग्रस्त हो गए और नतीजन अपने पांव पर खड़े नहीं हो सकते। इसके बावजूद हौसला नहीं हारे। क्रिकेट का शौक था मेहनत की और मध्य प्रदेश हैंडीकैप्ड क्रिकेट के कप्तान बन गए।
विज्ञापन
इंडियन बॉल ब्वॉय धर्मवीर पाल
धर्मवीर ने बताया कि ‘2004 में पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत- श्रीलंका के बीच वनडे मैच था। मैं यहां पहुंच गया। टीमें अंदर अभ्यास कर रही थीं और मैं बाहर इंतजार कर रहा था। तभी यहां से एक अधिकारी आए। उन्होंने ही मुझे अंदर भेजा। तब लाइन पर जे भी बाल आती थी मैं उठाकर वापस खिलाड़ी को देता था। यहीं से मेरे बालब्वॉय बनने का सफर शुरू हुआ और जो आज तक चल रहा हैं।