चंडीगढ़ में आज 5वीं साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया तो सवेरे-सवेरे सड़कों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। दिलचस्प तस्वीरें।
5वीं चंडीगढ़ स्पोर्ट स्किल साइक्लोथोन का आयोजन प्रशासन की तरफ से किया गया। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इन युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुबह सवेरे ही शहर भर के युवा अपनी साइकिलें, सेफ्टी हेलमेट और नी गार्ड पहनकर पहुंच गए थे। फिर पंजाब के गर्वनर कप्तान सिंह सोलंकी और प्रशासक बदनौर पहुंचे।
दोनों ने पहले साइक्लोथोन में हिस्सा लेने वाले कई प्रतिभागियों के साथ हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उनको साइक्लिंग को लेकर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर गवर्नर सोलंकी और प्रशासक के अलावा एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल व प्रशासन के अन्य अफसर भी मौजूद थे। काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचे।