फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: तीन बहनों का इकलौता भाई, 7 दिन पहले हुई थी सगाई...एक हादसा और जल गया जिंदा

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
indian boy ravi burnt alive in road accident in texas of america
अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
तीन बहनों का इकलौता भाई था, एक सप्ताह पहले ही सगाई हुई थी। लेकिन इस हादसे में वो जिंदा जलकर खाक हो गया, देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
indian boy ravi burnt alive in road accident in texas of america
अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
घटना अमेरिका के टेक्सास की है। मृतक की पहचान हरियाणा में करनाल जिले के गांव सांभी निवासी रवि के रूप में हुई। हादसे की मौत की सूचना मिलने पर रवि के परिवार में मातम छा गया। रवि का परिवार अंबाला में रहता है और उसके ताऊ व चाचा गांव सांभी में रहते हैं।
indian boy ravi burnt alive in road accident in texas of america
अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
रवि करीब पांच साल पहले अमेरिका गया था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही सड़क हादसे में हो चुकी है। गांव सांभी निवासी मार्केट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन मलूक सिंह ने बताया कि करीब दो साल से रवि सिंह की मां परिवार के साथ अंबाला में रह रही हैं। उसके पिता निर्मल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian boy ravi burnt alive in road accident in texas of america
अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
रवि जनवरी-फरवरी में घर आया था। एक सप्ताह पहले उसकी मंगनी हुई थी। परिवार के लोग विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं, ताकि रवि का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भारत जल्द लाया जा सके। रवि सिंह एक साथी के साथ न्यू जर्सी से टेक्सास माल छोड़ने जा रहा था। जब हादसा हुआ उस समय रवि ट्रक चला रहा था। साथ में जो व्यक्ति था वह ट्रक का मालिक था और ट्रक में ही रेस्ट कर रहा था।
विज्ञापन
indian boy ravi burnt alive in road accident in texas of america
अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
उनके ट्रक के सामने अचानक एक फ्यूल ट्रक आ गया। सड़क में डिवाइडर नहीं होने की वजह से सामने से आ रहा ट्रक दूसरी लाइन में चला गया। रवि ने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सामने से आये ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। रवि ने ट्रक से उतरने की कोशिश की तभी आग लग गई। साथ में रेस्ट कर रहा युवक सावधानी से नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed