फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना के इस चक्रव्यूह को भेदना नामुमकिन, तो अब खैर मनाएं आतंकी और घुसपैठिये

Fri, 07 Sep 2018 04:01 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Working on Strategy with Thailand Army to Demolish Terrorism, Terrorists
भारतीय सेना
देश में फैल रहे आतंक और उग्रवाद के खिलाफ भारतीय सेना एक ऐसा चक्रव्यूह रचने जा रही है, जिसे भेदना किसी के बस की बात नहीं होगी। आतंकी नेस्तनाबूत हो जाएंगे...
Indian Army Working on Strategy with Thailand Army to Demolish Terrorism, Terrorists
भारतीय सेना
दरअसल, भारतीय सेना और थाईलैंड की शाही सेना ने मिलकर एक खास रणनीति तैयार की है। इसके लिए बाकायदा दोनों सेनाओं ने थाइलैंड में ज्वाइंट एक्शन प्रेक्टिस भी की है। दोनों सेनाओं की ये ज्वाइंट प्रेक्टिस आतंकवाद और उग्रवाद निरोधन कार्यवाहियों पर फोकस रही। रणनीति के तहत दोनों सेनाओं ने थाईलैंड के चाचोएंगसाओ प्राविन्स में ज्वाइंट एक्शन प्रेक्टिस भी की। इस प्रेक्टिस में कुल 95 जवानों-अफसरों ने भागीदारी की थी, जिसमें से इंडियन आर्मी के 45 और थाईलैंड की शाही सेना के 50 सदस्य शामिल हैं।
Indian Army Working on Strategy with Thailand Army to Demolish Terrorism, Terrorists
भारतीय सेना
यह ज्वाइंट प्रेक्टिस शहरी, ग्रामीण और जंगली इलाकों में की गई। इसमें आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने का अभ्यास भी किया गया। दोनों ही सेनाओं ने इस दौरान आतंकवाद से निपटने के लिए अपने-अपने अनुभव व अपनी दक्षता भी सांझा की। साथ ही दोनों सेनाओं ने इस मिशन में अपनी योग्यता और तकनीक का भी आदान-प्रदान किया। इस प्रेक्टिस में अलग-अलग इलाकों में आतंकी हमलों से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Working on Strategy with Thailand Army to Demolish Terrorism, Terrorists
भारतीय सेना
ढाई साल में आतंक की भेंट चढ़े 205 जवान, 71 लोग
स्थिति देखें तो देश में आतंकियों ने इस वक्त हमारे भारतीय जवानों को निशाने पर लिया हुआ है। जनवरी 2018 से जून तक घाटी में 256 आतंकी घटनाएं हुईं, जिसमें 16 नागरिक मारे गए और 43 जवान शहीद हुए। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान 100 आतंकियों को भी मार गिराया गया। इसी तरह वर्ष 2017 में घाटी में 342 आतंकी घटनाएं हुईं थीं, जिसमें सेना और पुलिस के 80 जवान शहीद हुए थे, 40 आम नागरिक मारे गए थे और 213 आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया था। वर्ष 2016 में 322 आतंकी घटनाओं में 150 आतंकी मुठभेड़ में मारे गए, 82 जवान शहीद हुए और 15 आम नागरिकों की मौत हुई।
विज्ञापन
Indian Army Working on Strategy with Thailand Army to Demolish Terrorism, Terrorists
भारतीय सेना
आतंक के खिलाफ अघोषित युद्ध लड़ रही सेना
थाईलैंड की शाही सेना और भारतीय सेना ने आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए जो ज्वाइंट एक्शन प्रेक्टिस कर रणनीति बनाई है, वो भारत के लिए बहुत कारगर साबित होगी। कारण यह है कि इस वक्त भारतीय सेना घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ एक अघोषित युद्ध लड़ रही है। आए दिन भारतीय जवानों की मुठभेड़ आतंकियों से हो रही है। घाटी के घने जंगलों का सहारा लेते हुए ये आतंकी इन घने जंगलों में अपने आतंकी कैंप भी चला रहे हैं। उधर, आतंकियों के निशाने पर देश के कई शहरी इलाके भी रहते हैं। ये आतंकी इन शहरों में दहशतगर्दी का माहौल बनाने को आमादा रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed