स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एक एसएमएस भेज रहा है। इसे भूलकर भी डिलीट न कर देना, वरना अपना अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा, फिर टेंशन झेलेंगे।
बैंक ग्राहकों को केवाईसी पूरी करने के लिए एसएमएस भेज रह है। अगर ग्राहक यह नहीं करते तो वह अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पाएगा। दरअसल, आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने सभी बैंकों के खातों के लिए केवाईसी को जरूरी बना दिया है।
एसएमएस में ये लिखा है- भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना है। कृपया नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करें। केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेन-देन पर रोक लगाई जा सकती है।
केवाईसी मतलब नो यूअर कस्टमर, यानी ग्राहक की पूरी जानकारी। इसे कराना सभी के लिए जरूरी है। इससे बैंक और ग्राहक के बीच के रिश्ते मजबूत बनते हैं। इसके बिना न तो कोई निवेश कर सकते हैं और न ही बैंक में खाता खुलवा सकते हैं।
खाता खुलवाना, म्यूचुअल फंड में निवेश करना, बैंक लॉकर्स लेने पर, या फिर पुरानी कंपनी की पीएफ राशि निकालनी हो तो ऐसे वित्तीय लेन-देन में केवाईसी के बारे में पूछा जाता है। केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।