{"_id":"6ac6acc08bc4b9bc220cf7e7","slug":"850-lakh-metric-tonnes-of-paddy-arrives-in-the-markets-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-1143608-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मंडियों में 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मंडियों में 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक
विज्ञापन
अब तक 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद, कटारूचक्क ने किसानों से सूखा और साफ धान लाने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से सरकारी खरीद एजेंसियां 7.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुकी हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जगरांव अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीजन 2026-27 में 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। किसानों से 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदा जा रहा है। खरीद के लिए 42,786.68 करोड़ रुपये की सीसीएल जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाना पहुंच चुका है और किसानों को खरीद के बाद तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
कटारूचक्क ने किसानों से सूखा और साफ धान मंडियों में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार एक-एक दाना खरीदेगी और बाहरी राज्यों से धान लाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को परिवहन, भुगतान, बारदाने और लिफ्टिंग में किसी तरह की दिक्कत न आने देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की भी अपील की।