फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ये 'कुलभूषण', 13 साल रहा सेना में और मौत मिली पाकिस्तान में

Thu, 18 May 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 May 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
indian army soldier kirpal singh was killed in paksitani jail, story like kulbhushan jadhav
पाकिस्तानी जेल में मारा गया किरपाल सिंह
देश में एक और 'कुलभूषण' था, जो 13 साल तक भारतीय सेना में रहा और उसे मौत पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में मिली। अब तस्वीरों में ही यादें हैं।
indian army soldier kirpal singh was killed in paksitani jail, story like kulbhushan jadhav
पाक जेल में मारे गए किरपाल सिंह का शव भारत पहुंचा - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव मुस्तफाबाद सैंदा निवासी किरपाल सिंह 1991 में एकाएक घर से गायब हुआ और दोबारा लौटकर नहीं आया। भतीजे अश्वनी कुमार ने बताया कि उसके चाचा 13 साल तक सेना में रहे और घर आए फिर अकस्मात गायब हो गए। कुछ अर्से बाद उनका खत मिला था कि वह पाकिस्तान की जेल में है।
indian army soldier kirpal singh was killed in paksitani jail, story like kulbhushan jadhav
किरपाल सिंह का शव भारत पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
किरपाल को 1991 में पाकिस्तान के फैसलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके का आरोपी बनाया गया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार उसकी रिहाई की पैरवी नहीं कर सका। पाक अदालत ने 20 मई 2002 को भारतीय कैदी किरपाल को पांच बार मौत की सजा, 60 साल की कैद और 27 लाख जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army soldier kirpal singh was killed in paksitani jail, story like kulbhushan jadhav
गुरदासपुर के किरपाल सिंह की पाक जेल में मौत - फोटो : amar ujala
अश्वनी बताते हैं कि दो महीने पहले उन्होंने खत भेजा था और खुद को सही-सलामत बताया था लेकिन मीडिया से खबर मिली की उनकी जेल में मौत हो गई। उन लोगों को उम्मीद थी कि वह लौटेंगे मगर उनके मरने की खबर आई है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी जेल में उनके भाई सरबजीत की तरह किरपाल सिंह की भी हत्या हुई है।
विज्ञापन
indian army soldier kirpal singh was killed in paksitani jail, story like kulbhushan jadhav
गुरदासपुर के किरपाल सिंह की पाक जेल में मौत - फोटो : amar ujala
साल 2016 में उसका शव भारत आया। पहले लाहौर के जिन्ना हॉस्पिटल में पाकिस्तानी डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया और फिर भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को इसे सौंपा। उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस दौरान  किरपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed