भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली का आगाज हो गया है। जानिए ये कब तक चलेगी और फिजिकल के लिए क्या क्या शर्तें पूरी करनी होंगी, यहां देखिए।
2 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती का आगाज हो गया। भर्ती दो अगस्त तक चलेगी। वहीं भर्ती के लिए हिसार और अंबाला से भी सेना के अधिकारी और जवानों को बुलाया गया है। मैदान में नाप-तौल के बाद युवाओं को दौड़ कराई जाएगी। इसके बाद पुलअप और बाकी फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएगी। फिजिकल में फेल होने वालों को मैदान से बाहर निकाल दिया जाएगा, जबकि पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए रख लिया जाएगा।
3 of 9
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
मैदान में एक बार एंट्री होने के बाद अभ्यर्थी को मेडिकल और अन्य सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बाहर आने दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि अपने खाने-पीने का सामान साथ लेकर आएं। सेना अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं कि भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और युवाओं को भ्रमित कर दलाली करने वालों पर भी निगाह रखी जाए।
4 of 9
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
25 जुलाई को सोनीपत की गोहाना और गन्नौर तहसील, 26 जुलाई को सोनीपत और खरखौदा तहसील और 27 जुलाई को आरक्षित रखा गया है। 28 जुलाई को झज्जर जिले की बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील, 29 जुलाई को झज्जर और बेरी और 30 जुलाई को रोहतक और कलानौर तहसील के युवाओं को बुलाया गया है। 31 जुलाई को महम और सांपला के युवाओं का फिजिकल कराया जाएगा। एक और दो अगस्त को बैकलॉग में रहने वाले युवाओं की डॉक्टरी कराई जाएगी।
5 of 9
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
फिजिकल के लिए खुद को रखें तैयार
सेना भर्ती के लिए 1600 मीटर की दौड़ निर्धारित है। पांच मिनट 30 सेकेंड में दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थी को ग्रुप वन में रखा जाएगा। इसके लिए 60 अंक मिलेंगे। पांच मिनट 31 सेकेंड से 45 सेकेंड तक के अभ्यर्थी ग्रुप टू में शामिल होंगे, जिन्हें 48 अंक मिलेंगे। इसी तरह 10 पुलअप के लिए 40 अंक, नौ पुलअप के लिए 33 अंक, आठ पुलअप के लिए 27 अंक, सात पुलअप के लिए 21 और छह पुलअप करने वाले को 16 अंक दिए जाएंगे। नौ फीट गड्ढा कूदना और जिगजैग बैलेंस पर चलना होगा।