फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day: 4 अनोखी शादियां, जिनकी जोड़ियां फेसबुक ने बनाई...बेहद रोमांटिक लव स्टोरी

Wed, 13 Feb 2019 12:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2019, Romantic Love Story of Couples Met on Facebook
valentines day
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, ऐसी चार अनोखी शादियों के बारे में, जिनकी जोड़ियां फेसबुक ने बनाई। इनकी रोमांटिक लव स्टोरी आपका दिल छू लेगी।
Valentines Day 2019, Romantic Love Story of Couples Met on Facebook
वैलेंटाइन कपल
करनाल में काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा की फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। चैटिंग के दौरान एक दिन प्रवीण धनखड़ ने चनीटा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चनीटा ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया। प्रवीण की गुजारिश पर चनीटा अमेरिका से विवाह रचाने काछवा पहुंची। इसके बाद भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया।
Valentines Day 2019, Romantic Love Story of Couples Met on Facebook
वैलेंटाइन डे
जूना पोलिंस को भी जींद के छात्तर गांव के राजू पहलवान से प्यार हो गया और वह कैनिफोर्निया छोड़कर भारत आ गई। राजू नेशनल कबड्डी प्लेयर हैं। जूना से उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई। बात करते-करते एक दूसरे को जानने समझने लगे और प्यार हो गया। जूना इंडिया आ गई और दोनों ने शादी कर ली। उनके इस फैसले पर माता-पिता ने कोई आपत्ति नहीं जताई। ससुराल में जूना को कोई पर्दा करने को नहीं कहता। मेरी मां खुद सिर्फ दुपट्टा लेती हैं, पर्दा नहीं करती, जबकि पूरे गांव में महिलाएं पर्दा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2019, Romantic Love Story of Couples Met on Facebook
वैलेंटाइन डे
ऐसी ही एक कहानी है जॉर्जिया की तमता कूजनेशविली की और अरूण खत्री की। अरूण दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और सोनीपत में इनेलो नेता हरिचंद के बेटे हैं। करीब 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। बात करते-करते प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। अब उनकी जुड़वा बेटियां हैं। तमता कहती हैं कि अरूण जाट समुदाय से हैं, जो लड़कियों के प्रति काफी कठोर रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे भेदभाव नहीं किया। उनके साथ रहकर मैं बहुत खुश हूं और भारतीय की पत्नी होने का हर फर्ज निभा रही हूं।
विज्ञापन
Valentines Day 2019, Romantic Love Story of Couples Met on Facebook
वैलेंटाइन कपल
कैलिफोर्निया में बतौर नर्स काम कर रही एडरियाना पेरैल को करनाल के पोपरन गांव के युवक मुकेश से प्यार हो गया। दोनों पहले फेसबुक पर चैट करते थे, फिर मुलाकात का दौर शुरू हो गया। प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। पेरैल पहले से शादीशुदा हैं और पहले से उनकी एक बच्ची है। मुकेश ने बताया कि उनके परिवार ने इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया। उनके लिए न तो पेरैल का शादीशुदा होना मायने रखता है और न ही एज गैप।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed