{"_id":"5afd57904f1c1be0408b6061","slug":"indian-army-released-guidelines-for-soldiers-about-use-of-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जवानों ने बढ़ाई सेना के अफसरों की चिंता, जारी की नई गाइडलाइन...वजह सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने बढ़ाई सेना के अफसरों की चिंता, जारी की नई गाइडलाइन...वजह सोशल मीडिया
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 May 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवानों ने भारतीय सेना के अफसरों को ऐसी टेंशन दे दी है कि नई गाइडलाइन जारी करनी पड़ी। इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया।
भारतीय सेना
इतना ही नहीं पाक खुफिया एजेंसी की नजर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ऐसे भारतीयों पर भी रहती है, जिनके परिजन भारतीय सेनाओं में कार्यरत हों। ऐसे लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर पाक खुफिया एजेंसी अपनी जासूसी जरिया बना रही है। ऐसे में सेना के जवानों का सोशल मीडिया पर एक्टिव होने का कैसे बड़ा नुकसान हो सकता है। सेना मुख्यालय की एक विशेष विंग ने इसके लिए एक खास 58 सेकेंड की वीडियो और मैसेज तैयार किया है।
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
सेना ने इसे सोशल मीडिया के जरिए ही प्रचारित करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो में बताया गया है कि एक जवान द्वारा भेजा गया वीडियो, कैसे वॉयरल होकर दुश्मनों तक पहुंचता है, उसके बारे में बताया गया है और कैसे उस वीडियो का गलत तथ्यों केसाथ प्रचार होता है, वो भी बताया गया है। वीडियो के अलावा तैयार मैसेज में कहा गया है कि 'सिपाही सोशल एक निडर, साहसी तेज सैनिक, लेकिन मोबाइल पर मैसेज फॉरवर्ड करने में भी तेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना
जो मिला कर दिया फॉरवर्ड, बिना सोचे-समझे। नतीजा एक पछतावा हर दिन, क्योंकि ज्यादातर मैसेज गलत और फरेब से भरे, इसलिए कम से कम फॉरवर्ड करें मैसेज, ये आपकी विश्वसनीयता के लिए ठीक है। उधर, इसी कड़ी में सेना ने विभिन्न यूनिटों व अपने कार्यालयों में इसी से संबंधित जागरूकता पोस्टरों के जरिए जवानों को ये बताया जा रहा है कि वे कहीं भी जाएं तो अनजान लोगों से एकदम घुल-मिल न जाएं। अनजान लोगों से जवान बातचीत का दायरा बनाकर रखें और अपने बारे में तमाम जानकारियां उससे सांझा न करें।
विज्ञापन
भारतीय सेना
सोशल मीडिया के नियमों का पालन करें जवान
तीनों सेनाओं, आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के अफसरों व जवानों के लिए एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनी हुई है। जिसके दायरे में ही रहकर जवानों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति है। इसलिए जवानों को निर्देश है कि वे इससे जुड़े नियमों की पालना करें। इन नियमों में सोशल मीडिया पर जवान और अफसर अपनी रैंक्स, पोस्टिंग की जगह, यूनिट और कॉर्पस के बारे में कोई जानकारी न दें।
तीनों सेनाओं, आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के अफसरों व जवानों के लिए एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनी हुई है। जिसके दायरे में ही रहकर जवानों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति है। इसलिए जवानों को निर्देश है कि वे इससे जुड़े नियमों की पालना करें। इन नियमों में सोशल मीडिया पर जवान और अफसर अपनी रैंक्स, पोस्टिंग की जगह, यूनिट और कॉर्पस के बारे में कोई जानकारी न दें।