फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF ने लिया बड़ा फैसला, अब दुश्मन देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं करेगा

Wed, 31 Jan 2018 10:38 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर Updated Wed, 31 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
indian army decision for smart fencing on indian border
स्मगलिंग जोन बना हुसैनीवाला बॉर्डर
देशवासियों की सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके लागू हो जाने के बाद दुश्मन देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं करेगा।
indian army decision for smart fencing on indian border
सेना
दरअसल अब भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर एरिया पर सीमाओं की निगेहबानी स्मार्ट फेंसिंग से होगी। सेना ने एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिस पर काम चल रहा है। पहले चरण में जम्मू और अमृतसर सेक्टर का बॉर्डर एरिया इस प्रोजेक्ट में कवर किया जाएगा। इस स्मार्ट फेंसिंग से जहां बॉर्डर पार से होने वाली घुसपैठ और मुश्किल हो जाएगी, वहीं सरहदों की सुरक्षा भी हाइटेक तकनीक से होगी।
indian army decision for smart fencing on indian border
स्मगलिंग जोन बना हुसैनीवाला बॉर्डर
जम्मू और कश्मीर से लेकर गुजरात तक 2663 किलोमीटर भारत-पाक की बॉर्डर लाइन मौजूद है, जिसमें से 285 किलोमीटर एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) का एरिया है। इस बॉर्डर एरिया की सुरक्षा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के हाथ में है, जबकि एलओसी पर कुछ हिस्से में बीएसएफ के साथ-साथ सेना भी तैनात है। पाकिस्तान से सटे इतने लंबे बॉर्डर एरिया पर कई इलाके और कई प्वाइंट्स काफी संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army decision for smart fencing on indian border
स्मगलिंग जोन बना हुसैनीवाला बॉर्डर
इन प्वाइंट्स से ड्रग तस्करी और घुसपैठ की सबसे ज्यादा संभावना बनी रहती है। इसी को लेकर बीएसएफ अब और ज्यादा अलर्ट हो गई है। जिसके चलते स्मार्ट फेसिंग का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। स्मार्ट फेसिंग लगाने में भारत इस्राइल और जर्मनी की टेक्नोलॉजी की भी मदद लेगा। इस प्रोजेक्ट में आईआर सेंसर, जूमिंग सिस्टम, अपग्रेड इलेक्ट्रिक सिस्टम समेत कई नई तकनीकों से बॉर्डर फेंसिंग को लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
indian army decision for smart fencing on indian border
स्मगलिंग जोन बना हुसैनीवाला बॉर्डर
ये टेक्नोलॉजी इतनी अपग्रेड होगी की घुसपैठ करने वाले को पता तक नहीं चल पाएगा कि कब वह बीएसएफ के राडार में फंसा और कब उसपर गोलियों की बौछार हुई।  जबकि जूमिंग सिस्टम से तो 3 से 4 किलोमीटर दूर तक किसी भी चीज को फोक्स कर बीएसएफ अपनी बॉर्डर पोस्ट से ही उसकी हरकत को जूम कर साफ देख पाएगी। पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने कई ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए हैं। इन प्वाइंट्स पर बीएसएफ अब ग्राउंड ऑब्जर्वेशन पोस्ट तैयार करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed