{"_id":"5f05565b8ebc3e42eb434531","slug":"indian-army-and-indian-air-force-practice-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः अब युद्ध के माहौल में अभ्यास करेंगे जवान, वायुसेना ने बेड़े तैयार रखने का आदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः अब युद्ध के माहौल में अभ्यास करेंगे जवान, वायुसेना ने बेड़े तैयार रखने का आदेश दिया
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे मौजूदा तनाव के चलते हुए अब थल और वायु सेना पहले से भी ज्यादा युद्ध जैसे माहौल में अभ्यास करेगी।
2 of 5
भारतीय वायुसेना
एयरफोर्स अपने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के साथ एलएसी पर नाइट ऑपरेशन भी शुरू कर चुकी है। वहीं, वेस्टर्न एयर कमांड के तमाम एयरबेस पर भी युद्धाभ्यास और तेज करने के आदेश दे दिए गए हैं। उधर, वायुसेना प्रमुख ने एयरफोर्स के बेड़ों को तैयार रखने को कहा है। एलएसी पर एक वारगेम के साथ आर्मी की अग्रिम चौकियों और फॉरवर्ड एयरबेस पर युद्ध सरीखे रणनीतिक ढंग से तैयारियां की जा रही है।
3 of 5
भारतीय वायुसेना का अपाचे
हालांकि, चीन ने गलवां घाटी से अपनी सेना को कुछ पीछे जरूर किया है, लेकिन ड्रैगन की चालबाजियों को लेकर भारतीय सेना पूरी तरह सजग है। इसलिए वायुसेना अपने घातक लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर पहले ही एलएसी पर तैनात कर चुकी है। अभी तक वहां इन विमानों द्वारा दिन में एक्सरसाइज की जा रही थी, लेकिन अब घातक विमानों और हेलीकॉप्टरों ने नाइट ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय वायुसेना
एयरफोर्स के पास अब रात को भी दुश्मन के दांत खट्टे करने का मादा रखने वाला खतरनाक अपाचे एएच-64 ई लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी है। रात में आंधी, तूफान या भारी बारिश क्यों न हो, अति दुर्गम पहाड़ियों के बीच अपाचे दुश्मन के अड्डों को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है। इसलिए मिग-29 के साथ अपाचे भी एलएसी पर रात में लगातार एक्सरसाइज करेगा। दूसरी ओर, आर्मी ने भी एलएसी पर पैराट्रूपर्स के साथ एक्सरसाइज शुरू कर दी है। एलएसी के कुछ दुर्गम इलाकों में इसी युद्धाभ्यास के चलते सेना के जांबाजों ने पैराड्रॉपिंग भी की।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय वायुसेना
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वेस्टर्न एयर कमांड के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वायुसेना बेड़ों को तैयार रखा जाए। विभिन्न एयर कमांड के आला अफसरों से बातचीत करते हुए भदौरिया ने मौजूदा सुरक्षा माहौल का जायजा लिया। उन्होंने एयरफोर्स की ऑपरेशनल तैयारियों और फॉरमेशन पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन संबंधी क्षमताओं को बढ़ाने व मौजूदा विकट परिस्थितियों में मिशन को कैसे कामयाब बनाया जाए इत्यादि बिंदुओं पर अफसरों से बातचीत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।